
अगर आप किसी दूसरे देश घूमने, पढ़ाई करने, जॉब करने या बिजनेस के लिए जाना चाहते हैं, तो सिर्फ पासपोर्ट काफी नहीं है। कई देशों में एंट्री के लिए वीजा (Visa) भी जरूरी होता है। वीजा उस देश की सरकार की ओर से दी गई इजाजत है, जो बताती है आप किस मकसद से, कितने टाइम के लिए और किन शर्तों के साथ उस देश में एंट्री कर सकते हैं। आइए जानते हैं वीजा क्यों जरूरी है? Visa कैसे काम करता है?
वीजा एक ऑफिशियल परमिशन है, जिसे किसी देश की सरकार फॉरेन टूरिस्ट को जारी करती है। यह अनुमति बताती है इंसान उस देश में एंट्री कर सकता है या नहीं, कितने समय तक रह सकता है और उसका यात्रा का उद्देश्य क्या है। आज कई देशों में वीजा स्टिकर की जगह ई-वीजा (e-Visa) या डिजिटल ट्रैवल ऑथराइजेशन भी जारी होता है।
1. देश की सुरक्षा के लिए
हर देश यह जानना चाहता है कि उसके यहां कौन आ रहा है, क्यों आ रहा है और कितने समय तक रहेगा। वीजा प्रोसेस के दौरान आवेदक की पहचान और यात्रा के उद्देश्य की जांच की जाती है। जैसे - अगर कोई इंसान पढ़ाई के लिए विदेश जा रहा है, तो उसे स्टूडेंट वीजा दिया जाता है। वहीं जॉब के लिए अलग प्रकार का वर्क वीजा चाहिए।
2. अवैध प्रवास (illegal migration) रोकने के लिए
वीजा यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि कोई शख्स तय समय से ज्यादा न रुके या गलत उद्देश्य से देश में प्रवेश न करे।
3. कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए
वीजा सिस्टम के जरिए सरकारें यह फिक्स करती हैं कि कौन-से नियमों के तहत विदेशी नागरिक उनके देश में रहेंगे और कौन-सी एक्टिविटिज कर सकेंगे।
4. यात्रा का उद्देश्य तय करने के लिए
हर वीजा एक खास मकसद के लिए जारी किया जाता है। जैसे-
Tourist Visa – घूमने के लिए Student Visa – पढ़ाई के लिए Work Visa – नौकरी के लिए Business Visa – व्यापारिक यात्रा के लिए Medical Visa – इलाज के लिए
1. अधूरे या गलत दस्तावेज
वीजा रिजेक्ट होने की सबसे आम वजह यही होती है। अगर आपने कोई जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किया, फॉर्म में गलत जानकारी दी या दस्तावेजों में जानकारी मेल नहीं खाती, तो अप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकता है। जैसे: पासपोर्ट में नाम अलग और बैंक स्टेटमेंट में अलग।
2. पर्याप्त पैसे का सबूत ना होना
एंबेसी यह देखता है आपके पास विदेश में रहने, खाने और यात्रा का खर्च उठाने के लिए पर्याप्त पैसे हैं या नहीं। अगर बैंक बैलेंस या फाइनेन्सियल डॉक्यूमेंट वीक हैं, तो वीजा रिजेक्ट हो सकता है।
3. यात्रा का मकसद क्लियर ना होना
वीजा अधिकारी यह समझना चाहते हैं कि आप क्यों जा रहे हैं। अगर आपका ट्रैवल प्लान, होटल बुकिंग, इनविटेशन लेटर या पढ़ाई/नौकरी का मकसद क्लियर नहीं है, तो अप्लीकेशन पर शक हो सकता है।
4. इंटरव्यू में प्रॉपर जवाब न देना
कुछ देशों (जैसे अमेरिका) के वीजा में इंटरव्यू अहम होता है। अगर आपके जवाब डॉक्यूमेंट से मैच नहीं खाते या अधिकारी को भरोसा नहीं होता, तो वीजा रिजेक्ट हो सकता है।
5. अपने देश लौटने का भरोसा ना दिला पाना
कई देशों को यह भरोसा चाहिए कि आप तय समय के बाद वापस लौट आएंगे। अगर आपकी नौकरी, बिजनेस, परिवार या संपत्ति जैसी मजबूत 'होम कंट्री टाई' नहीं दिखती, तो अप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाती है।
6. पिछला इमिग्रेशन रिकॉर्ड खराब होना
- अगर पहले से वीजा ड्यूरेशन से ज्यादा समय बिताया - अगर पहले से किसी देश के रूल तोड़े - अगर पहले से या अवैध रूप से रहने की कोशिश की
तो फ्यूचर में वीजा मिलने में परेशानी हो सकती है।
7. फेक दस्तावेज देना
अगर नकली बैंक स्टेटमेंट, फर्जी नौकरी का प्रमाणपत्र या गलत जानकारी दी गई, तो वीजा तुरंत रिजेक्ट हो सकता है।
8. आपराधिक रिकॉर्ड
गंभीर आपराधिक मामलों या सुरक्षा से जुड़े रिकॉर्ड होने पर कई देश वीजा देने से इनकार कर सकते हैं।
9. मेडिकल या स्वास्थ्य संबंधी कारण
कुछ देशों में लॉन्ग टर्म के वीजा के लिए मेडिकल जांच जरूरी होती है। कुछ स्पेशल हेल्थ कंडीशन या जरूरी मेडिकल डॉक्यूमेंट की कमी के कारण भी कई बार अप्लीकेशन रिजेक्ट होती है।
10. गलत वीजा कैटेगरी में आवेदन
अगर आप पढ़ाई के लिए जा रहे हैं लेकिन टूरिस्ट वीजा के लिए आवेदन कर देते हैं, या काम करने के लिए गलत कैटेगरी सेलेक्ट करते हैं, तो आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
भारत के नागरिक दुनिया के किन-किन देशों में Visa-Free एंट्री ले सकते हैं…
इन देशों में एयरपोर्ट या बॉर्डर पर पहुंचकर वीजा मिल सकता है...
नहीं। कुछ देशों के बीच ऐसे समझौते होते हैं, जिनके तहत उनके नागरिक बिना वीजा या Visa on Arrival सुविधा के साथ यात्रा कर सकते हैं। जैसे - भारतीय नागरिकों को कुछ देशों में Visa-Free, Visa on Arrival या e-Visa की सुविधा मिलती है।
नहीं। वीजा मिलने का मतलब यह नहीं कि आपकी एंट्री हर हाल में हो जाएगी। अंतिम डिसीजन उस देश के इमिग्रेशन अधिकारी (Immigration Officer) का होता है, जो एयरपोर्ट, बंदरगाह या बॉर्डर पर डॉक्यूमेंट की जांच के बाद प्रवेश की इजाजत देता है।
कॉन्टेन्ट सोर्सः International Air Transport Association (IATA) Travel Centre, Ministry of External Affairs (India), Bureau of Immigration, Government of India, Henley Passport Index, UN Tourism (United Nations World Tourism Organization).