
Importance of Vrat: व्रत (उपवास) सिर्फ धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आत्मसंयम, अनुशासन और आस्था का प्रतीक भी है। कोई सोमवार का व्रत रखता है, कोई एकादशी, नवरात्रि, करवा चौथ या रमजान में रोजा रखता है। अलग-अलग धर्मों में उपवास की परंपराएं भले अलग हों, लेकिन उनका मूल उद्देश्य मन और शरीर को अनुशासित करना, आध्यात्मिक चिंतन बढ़ाना और आत्मनियंत्रण सीखना है। आइए जानते हैं व्रत क्यों रखा जाता है, इसके पीछे धार्मिक तथा वैज्ञानिक सोच क्या कहती है।
'व्रत' शब्द संस्कृत के 'व्रत' (Vrata) से आया है, जिसका अर्थ है संकल्प, नियम या आत्मअनुशासन। यानी व्रत सिर्फ भोजन छोड़ने का नाम नहीं है, बल्कि अपने व्यवहार, विचार और जीवनशैली पर कंट्रोल रखने का अभ्यास भी है। व्रत का मकसद ईश्वर के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना और मन को भक्ति में लगाना माना जाता है।
1. आस्था और भक्ति के लिए
हिंदू धर्म में सोमवार, गुरुवार, एकादशी, नवरात्रि, शिवरात्रि और करवा चौथ जैसे व्रत विशेष देवी-देवताओं की पूजा और श्रद्धा से जुड़े हैं। जैसे- एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए रखा जाता है, जबकि सोमवार का व्रत भगवान शिव को समर्पित है।
2. आत्मसंयम सीखने के लिए
व्रत हमें अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखना सिखाता है। जब व्यक्ति कुछ समय के लिए भोजन, स्वाद या अन्य सुविधाओं पर कंट्रोल रखता है, तो सेल्फ डिसिप्लीन (आत्मअनुशासन) स्ट्रॉन्ग होता है।
3. मन को शांत करने के लिए
व्रत के दौरान लोग पूजा, ध्यान, मंत्र जाप और धार्मिक ग्रंथों का पाठ करते हैं। इससे मानसिक शांति और सकारात्मक सोच का अनुभव होता है।
4. पाचन तंत्र को आराम
एक्सपर्ट का मानना है कुछ समय तक भोजन न लेने से पाचन तंत्र (डाजेशन सिस्टम) को आराम मिलता है।
5. खानपान में अनुशासन
व्रत के दौरान लोग तला-भुना और ज्यादा प्रोसेस्ड भोजन कम खाते हैं, जिससे बैलेंस्ड डाइट की आदत डेवलप होती है।
ये भी पढ़ें- पूजा में दीपक क्यों जलाते हैं?
1. कथा - सावित्री के व्रत ने यमराज से वापस दिला दिए पति के प्राण
यह सबसे प्रसिद्ध व्रत कथाओं में से एक है। सावित्री के पति सत्यवान की मृत्यु पहले से तय थी। जब यमराज उनके प्राण लेने आए, तो सावित्री ने कठिन व्रत रखा और पूरे धैर्य के साथ यमराज के पीछे-पीछे चलती रहीं। उनकी निष्ठा, बुद्धिमानी और तपस्या से प्रसन्न होकर यमराज ने पहले वरदान दिए और अंत में सत्यवान के प्राण भी लौटा दिए।
2. कथा - राजा अंबरीष का एकादशी व्रत और महर्षि दुर्वासा
राजा अंबरीष भगवान विष्णु के परम भक्त थे और नियमित रूप से एकादशी का व्रत रखते थे। एक बार द्वादशी के पारण का समय निकल रहा था और उसी समय महर्षि दुर्वासा भोजन के लिए आए। समय निकलता देख राजा ने सिर्फ जल ग्रहण किया ताकि व्रत न टूटे। दुर्वासा नाराज हो गए, लेकिन बाद में भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र से उनकी रक्षा भी अंबरीष की भक्ति के कारण हुई।
3. कथा - करवा चौथ की वीरवती की कथा
वीरवती ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। उनके भाइयों ने बहन की भूख देखकर छल से चंद्रमा निकलने का भ्रम पैदा कर दिया। व्रत समय से पहले टूट गया और पति संकट में पड़ गया। बाद में वीरवती ने पूरी श्रद्धा से दोबारा व्रत किया, जिसके बाद पति का जीवन बच गया।
ये भी पढ़ें- घर में मूर्ति टूट जाए तो क्या करें?
4. महात्मा गांधी के उपवास ने हिंसा रोकने में निभाई बड़ी भूमिका
महात्मा गांधी उपवास को केवल धार्मिक साधना नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और सामाजिक परिवर्तन का माध्यम मानते थे। 1947-48 में देश विभाजन के बाद जब सांप्रदायिक हिंसा फैल गई, तब गांधी जी ने कई बार आमरण उपवास किया। उनके उपवास का इतना गहरा असर हुआ कि कई जगह हिंसा रुकी, नेताओं ने शांति की अपील की और लोगों ने हथियार छोड़ दिए।
5. Gen G इंटरमिटेंट फास्टिंग से बदल रही जिंदगी
लाखों लोग धार्मिक नहीं, बल्कि स्वास्थ्य कारणों से उपवास (Intermittent Fasting) करते हैं। कई लोगों ने डॉक्टर और डाइटिशियन की निगरानी में नियमित उपवास अपनाकर...
कॉन्टेन्ट सोर्सः भगवद्गीता, पद्म पुराण, स्कंद पुराण, New England Journal of Medicine, Harvard Medical School, National Institutes of Health (NIH), Indian Council of Medical Research (ICMR).