तुलसी का पौधा क्यों सूख जाता है? तुलसी के 10 प्रमुख आर्युवेदिक फायदे क्या हैं? तुलसी के बारे में जानें सबकुछ...

Published : Jul 29, 2026, 06:55 PM IST
Why Tulsi Plant Dries

सार

Why Tulsi Plant Dries: क्या आपकी तुलसी भी अक्सर सूख जाती है? जानिए इसके असली कारण, क्या यह सच में अशुभ संकेत है, तुलसी को हरा-भरा रखने के आसान उपाय और 10 चौंकाने वाले आयुर्वेदिक फायदे।

Tulsi Watering Tips: घरों में तुलसी का पौधा सिर्फ एक औषधीय पौधा नहीं, बल्कि आस्था का भी प्रतीक है। कई परिवार हर सुबह-शाम तुलसी की पूजा करते हैं और इसे घर की सुख-समृद्धि से जोड़कर देखते हैं। लेकिन कई बार अच्छी देखभाल के बावजूद तुलसी का पौधा धीरे-धीरे सूखने लगता है। ऐसे में सवाल उठता है- क्या तुलसी का सूखना अशुभ संकेत है, या इसके पीछे कोई और वजह है? ज्यादातर मामलों में तुलसी के सूखने की वजह पौधे की देखभाल, मौसम या बीमारी होती है। आइए जानते हैं...

क्या तुलसी का सूखना अशुभ होता है?

तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप और भगवान विष्णु को प्रिय माना गया है। इसलिए जब तुलसी सूखती है, तो कुछ लोग इसे अशुभ संकेत मान लेते हैं। लेकिन धर्मग्रंथों में कहीं पर ऐसा कोई जिक्र नहीं है। पौधे भी जीवित होते हैं। उनकी एक प्राकृतिक उम्र होती है और वे मौसम, पानी, धूप और रोगों से प्रभावित होते हैं। इसलिए अगर तुलसी सूख जाए, तो सबसे पहले उसके पीछे इन वजहों को समझना चाहिए।

1. जरूरत से ज्यादा पानी देना

तुलसी के सूखने का सबसे बड़ा कारण है ओवरवॉटरिंग (Overwatering)। कई लोग रोज़ बहुत ज्यादा पानी डाल देते हैं। इससे गमले में पानी जमा हो जाता है और जड़ों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती। धीरे-धीरे जड़ें सड़ने लगती हैं और पौधा सूख जाता है।

2. धूप की कमी

तुलसी को रोज़ 4 से 6 घंटे की सीधी धूप चाहिए होती है। अगर पौधा हमेशा कमरे के अंदर या छांव में रखा जाए, तो उसकी ग्रोथ रुक सकती है। पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और पौधा कमजोर हो जाता है।

3. बहुत ज्यादा ठंड या गर्मी

तुलसी गर्म जलवायु का पौधा है। सर्दियों में पाला (Frost) पड़ने पर यह जल्दी खराब हो सकती है। वहीं, गर्मियों में तेज लू और बहुत ज्यादा टेंप्रेचर भी पौधे को नुकसान पहुंचा सकता है।

4. खराब मिट्टी और जल निकासी

अगर गमले की मिट्टी बहुत सख्त हो या उसमें पानी निकलने का रास्ता न हो, तो जड़ें कमजोर हो जाती हैं। तुलसी के लिए ऐसी मिट्टी बेस्ट मानी जाती है, जिसमें पानी आसानी से निकल सके और हवा का आना-जाना बना रहे।

5. कीड़े और फंगल रोग

कई बार तुलसी पर छोटे कीड़े, फफूंद (Fungus) या सफेद धब्बे दिखाई देने लगते हैं। अगर समय रहते इनका इलाज न किया जाए, तो पूरा पौधा खराब हो सकता है। इसलिए समय-समय पर पत्तियों को चेक करते रहना चाहिए।

6. पौधे की नेचुरल उम्र

बहुत कम लोग जानते हैं तुलसी का पौधा हमेशा जिंदा नहीं रहता। ज्यादातर तुलसी के पौधे 1 से 3 साल के बीच अपनी नेचुरल लाइफ टाइम पूरी कर लेते हैं। इसके बाद उनका सूखना नॉर्मल प्रोसेस हो सकती है। इसलिए पुराने पौधे से बीज लेकर नया पौधा लगाना अच्छा माना जाता है।

ये भी पढ़ें- बरगद की जड़ें जमीन में नहीं, हवा में भी उगती हैं! जानें बरगद का पेड़ इतना विशाल क्यों होता है?

तुलसी को हरा-भरा रखने के आसान उपाय

तुलसी को ज्यादा समय तक हरा-भरा रखने के लिए इन बातों का ध्यान रखें-

  • मिट्टी सूखने पर ही पानी दें।
  • रोज कुछ घंटे धूप जरूर मिले।
  • गमले में पानी निकलने का छेद हो।
  • महीने में एक बार जैविक खाद या कम्पोस्ट डालें।
  • सूखी और पीली पत्तियां समय-समय पर हटा दें।
  • बारिश के मौसम में पानी इकट्ठा ना होने दें।

धार्मिक परंपरा क्या कहती है?

हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र माना गया है। पद्म पुराण और स्कंद पुराण में तुलसी की महिमा का वर्णन मिलता है। तुलसी विवाह की परंपरा भी भगवान विष्णु और माता तुलसी से जुड़ी है। कई घरों में तुलसी के सूखने पर उसकी जगह नया पौधा लगाया जाता है और सूखे पौधे का सम्मानपूर्वक विसर्जन किया जाता है।

ये भी पढ़ें- मिट्टी का pH क्या होता है? किसान और गार्डनिंग करने वाले हर इंसान को पता होनी चाहिए ये बात

तुलसी के 10 प्रमुख आर्युवेदिक फायदे क्या हैं?

तुलसी (Holy Basil / Ocimum tenuiflorum) आयुर्वेद में सबसे महत्वपूर्ण औषधीय पौधों में से एक मानी जाती है। इसमें यूजेनॉल, रोसमेरिनिक एसिड और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बॉडी को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

1. रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाने में मददः तुलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स बॉडी की प्रतिरक्षा प्रणाली (Defence system) को मजबूत बनाने में हेल्प करता है।

2. सर्दी-खांसी में राहत: गले की खराश, हल्की खांसी और जुकाम होने पर तुलसी का काढ़ा या तुलसी की चाय आराम देती है।

3. तनाव कम होता हैः तुलसी एक एडाप्टोजेन की तरह काम कर सकती है, मतलब यह बॉडी को तनाव से बेहतर तरीके से निपटने में मदद करती है।

4. डाइजेशन सही रखने में मददः तुलसी गैस, अपच और पेट फूलने जैसी हल्की पाचन संबंधी दिक्कतों में फायदा करती है।

5. एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्सः यह बॉडी के सेल्स को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती है।

6. सांस की तकलीफ में असरदारः तुलसी की चाय या भाप कुछ लोगों में हल्की सांस संबंधी दिक्कतें या गले की जलन में आराम दे सकती है।

7. मुंह की दुर्गंध कम करने में हेल्पः तुलसी की पत्तियों में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

8. स्किन के लिए फायदेमेंदः इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मुंहासों और स्किन की हल्की समस्याओं में फायदा करता है।

9. ब्लड शुगर पर पॉजिटिव इंपैक्टः तुलसी ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है, लेकिन शुगर की दवा का ऑप्शन नहीं है।

10. हार्ट की सेहत के लिए फायदेमंदः एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण हार्ट को फिट रखने के लिए फायदेमेंद हो सकते हैं।

तुलसी का सेवन कैसे करें?

  • सुबह 4–5 ताजी पत्तियां चबाएं।
  • तुलसी की चाय या हर्बल काढ़ा बना सकते हैं।
  • अदरक, शहद और तुलसी का मिक्चर सर्दी-खांसी में घरेलू उपाय है।
  • सूखी तुलसी की पत्तियों का भी उपयोग किया जा सकता है।

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?

  • अगर आप ब्लड थिनर (खून पतला करने वाली दवा) लेते हैं, तो रेगुलर तुलसी लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  • गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को रेगुलर तुलसी लेने से पहले डॉक्टर से बात करें।
  • अगर आपको शुगर है और आप दवा लेते हैं, तो ज्यादा मात्रा में तुलसी लेने से पहले डॉक्टर से संपर्क करें।

तुलसी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां...

  • तुलसी का वैज्ञानिक नाम Ocimum tenuiflorum (या Ocimum sanctum) है और यह Lamiaceae (पुदीना) परिवार का पौधा है।
  • भारत में ज्यादातर राम तुलसी और श्याम (कृष्ण) तुलसी सबसे ज्यादा पैदा की जाती हैं।
  • तुलसी की पत्तियों में यूजेनॉल (Eugenol), रोसमेरिनिक एसिड (Rosmarinic Acid) और कई नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।
  • ज्यादातर तुलसी के पौधों की सामान्य जीवन अवधि 1–3 साल होती है, हालांकि सही देखभाल और बीज से नए पौधे तैयार करके इसे लगातार बनाए रखा जा सकता है।

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

बरगद की जड़ें जमीन में नहीं, हवा में भी उगती हैं! जानें बरगद का पेड़ इतना विशाल क्यों होता है?
मिट्टी का pH क्या होता है? किसान और गार्डनिंग करने वाले हर इंसान को पता होनी चाहिए ये बात