मंगल ने बदली राशि, 26 फरवरी तक रहेगा मकर में, ऐसा होगा आपकी राशि पर असर

मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे क्रूर ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह 16 जनवरी की शाम को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश कर चुका है। इस राशि पर ये ग्रह 26 फरवरी तक रहेगा और इसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा।

Asianet News Hindi | Published : Jan 17, 2022 9:51 AM IST

उज्जैन. मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल का राशि परिवर्तन सभी लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहता है। इनके प्रभाव से प्राकृतिक आपदाओं से सम्बंधित शुभ-अशुभ प्रभाव भी प्रत्यक्ष दिखाई देता है। धनु राशि पर इनके गोचर काल के समय अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा आगे जानिए…

मेष राशि
धर्म एवं अध्यात्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी। सामाजिक संस्थाओं तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान भी करेंगे विदेशी कंपनियों में सर्विस एवं नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। पारिवारिक मतभेद बढ़ने न दें।

वृषभ राशि
कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी होगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें।

मिथुन राशि
शादी विवाह से संबंधित वार्ता में भी थोड़ा और विलंब होगा। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। किसी भी तरह की नई सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर बेहतरीन रहेगा।

कर्क राशि
गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत कार्य व्यापार में उन्नति होगी किंतु इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना अधिक रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। 

सिंह राशि
छात्रों को बेहतरीन सफलता मिल सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इसलिए अपने कार्य-व्यापार के प्रति अधिक ध्यान दें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले आपस में समझाएं।

कन्या राशि
मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव ला सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार की प्राप्ति के योग। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो भी अवसर बेहतरीन रहेगा। 

तुला राशि
मंगल बेहतरीन सफलता दिलाएंगे यद्यपि आपके स्वभाव में कुछ उग्रता आ सकती है किंतु सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का सदुपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। 

वृश्चिक राशि
किसी भी तरह की पैतृक संपत्ति का भी निर्णय होने का संकेत। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। 

धनु राशि
शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है।

मकर राशि
यात्रा सावधानीपूर्वक करें, वाहन दुर्घटना से बचें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि
विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहतरीन रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में सुखद अनुभूति रहेगी। राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए मंगल कार्य उन्नति तो देंगे ही आय के साधन भी बढ़ेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। 

मीन राशि
चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा सरकारी विभागों में किसी भी तरह के टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हो तो समय अनुकूल रहेगा।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!