30 दिसंबर को शुक्र करेगा धनु राशि में प्रवेश, किन राशि वालों को मिलेगी सफलता और शुभ फल?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह प्रेम और भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना गया है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति शुभ होती है, उसके अपने जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है, वहीं अगर शुक्र ग्रह की स्थिति ठीक नहीं है तो भौतिक सुखों में कमी आने लगती है और व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 27, 2021 1:22 PM IST

उज्जैन. शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि का स्वामी ग्रह है। साल 2022 की शुरूआत के 1 दिन पहले 30 दिसंबर को शुक्र वक्री अवस्था में धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस अवस्था में ये ग्रह 27 फरवरी 2022 तक रहेगा। यानी दो माह तक शुक्र धनु राशि में ही वक्री अवस्था में रहेंगे। आगे जानिए शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों को फायदा होगा…

मेष राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन बहुत लाभकारी परिणाम देगा। कार्यक्षेत्र में इस राशि के लोगों को आर्थिक तरक्की प्राप्त होगी। यदि आप किसी व्यवसाय में हैं तो भी आपको आर्थिक उन्नति प्राप्त होगी। शुक्र के गोचर के प्रभाव के कारण आप निवेश में भी रुचि रखेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे। शुक्र की वक्री चाल मेष राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रखेगा। 

वृषभ राशि
नौकरी हो या व्यवसाय दोनों में आपको सफलता प्राप्त होगी। आपको अचानक कहीं से बड़ा धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे जिसके परिणामस्वरूप आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो इसमें भी आपको सफलता हासिल होगी। आपको धन वृद्धि के कई अवसर प्राप्त होंगे, इसका लाभ उठाएं लेकिन पूरी रणनीति के साथ। 

Latest Videos

कन्या राशि
करियर के लिहाज से शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। शुक्र की वक्री चाल आपको कार्यक्षेत्र में कई अच्छे अवसर प्रदान करेगी। आपको आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। तरक्की के नए अवसर नजर या रहे है जो आपको आर्थिक उन्नति भी प्रदान कर सकते हैं। 

वृश्चिक राशि
शुक्र का धनु राशि में प्रवेश वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत के परिणामस्वरूप आपको तरक्की भी मिलने की संभावना है। आय में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं। आप धन का संचय कर पाने में सफल रहेंगे। यदि आपका कोई व्यवसाय है तो उसका भी विस्तार होगा और आय में वृद्धि के आसार हैं।


 

साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...

Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल

Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में

Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें

Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग

Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति

Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव

Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Scorpio Tarot Horoscope 2022 वृश्चिक का टैरो वार्षिक राशिफल: सभी मामलों में सामान्य रहेगा ये साल आपके लिए

Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग

Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग

Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम

Share this article
click me!

Latest Videos

सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
Haryana Elections: हरियाणा के सीएम की रेस में कौन आगे? चर्चाओं में ये 5 नाम