6 मार्च तक मकर राशि में रहेगा बुध, 21 दिन चलेगा टेढ़ी चाल, ऐसा होगा देश-दुनिया और आपकी राशि पर असर

29 दिसंबर, बुधवार को बुध ग्रह राशि बदलकर धनु से मकर राशि में आ जाएगा, जिससे धनु राशि में बन रहा बुधादित्य योग खत्म हो जाएगा। अब मकर राशि में अपने मित्र ग्रह शनि के साथ बुध ग्रह की युति रहेगी। आमतौर पर बुध ग्रह एक राशि में 21 दिनों तक रहता है। लेकिन अब ये मकर राशि में 68 दिनों तक रहेगा। इस बीच ये 21 दिन वक्री रहेगा यानी टेढ़ी चाल से चलेगा।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 28, 2021 7:31 AM IST

उज्जैन. बुध ग्रह की चाल में बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। बुध के राशि परिवर्तन का असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों पर भी देखने को मिलेगा। ये सौर मंडल का सबसे छोड़ा ग्रह भी है। ज्योतिष शास्त्र में नपुंसक ग्रह की संज्ञा दी गई है। आगे जानिए बुध के राशि परिवर्तन से जुड़ी खास बातें…

6 मार्च तक मकर राशि में रहेगा बुध
29 दिसंबर को सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह बुध, राशि बदलकर मकर में आ जाएगा। ये 6 मार्च 2022 तक इसी राशि में रहेगा। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक, ये ग्रह संवाद, संचार और बुद्धि का कारक ग्रह है। बुध के शुभ प्रभाव से धन, मान-सम्मान और वैभव भी मिलता है। ये ग्रह व्यापार, वाणिज्य, कॉमर्स, बैंकिंग, मोबाइल, नेटवर्किंग और कंप्यूटर से जुड़े क्षेत्रों को प्रभावित करता है।

ऐसा होगा राशियों पर असर
बुध ग्रह के राशि परिवर्तन करने से मेष, मिथुन, सिंह, धनु, मीन राशि वाले लोगों को लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता हो सकता है। इनके अलावा वृष, कन्या और वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन तीन राशि वालों को लेन-देन और निवेश में फायदा तो होगा लेकिन कुछ कम। वहीं, कर्क, तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय ठीक नहीं है। इन राशियों के लोगों को निवेश में धन हानि हो सकती है और लेन-देन की गड़बड़ी की वजह से भी नुकसान होने के योग बनेंगे।

देश-दुनिया पर असर
बुध के राशि परिवर्तन से लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी। शेयर मार्केट बढ़ने की संभावना है। बाजार में खरीदारी बढ़ सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। अनाज और खाने की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। बड़े देशों के बीच इंपोर्ट-एक्सपोर्ट बढ़ेगा। बड़े एग्रीमेंट या बिजनेस समझौते होने के योग बन रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लेन-देन बढ़ेगा। कुछ देशों की करंसी मजबूत होगी। चाइना या कुछ बड़े देश नई व्यापारिक रणनीति पर काम शुरू कर सकते हैं।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!