16 जनवरी से 26 फरवरी तक धनु राशि में रहेगा मंगल ग्रह, इन 3 राशि वालों को होगा फायदा

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का विशेष महत्व बताया गया है। मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। ये ग्रह हमारे जीवन पर सीधा असर डालता है। ये ग्रह मेष एवं वृश्चिक राशियों का स्वामी है। मंगल के कारण ही रुचक महापुरुष योग का निर्माण होता है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 4, 2022 12:32 PM IST

उज्जैन. धर्म ग्रंथों में मंगलदेव को त्रिशूल, गदा, पद्म और भाला या शूल धारण किये दर्शाया जाता है। इनका वाहन भेड़ है। मंगल ग्रह 16 जनवरी, रविवार को राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 26 फरवरी तक रहेगा। मंगल के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों पर इसका शुभ तो कुछ पर अशुभ असर होगा। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर मंगल के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव होगा। आगे जानिए इन राशियों के बारे में…

मेष राशि
मंगल के गोचर काल में मेष राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है। यदि आप कहीं पर निवेश करना चाहते हैं तो इस दौरान निवेश भी आपको लाभ दिलाएगा। मंगल की विशेष कृपा इसलिए भी रहेगी क्योंकि मंगल ग्रह मेष राशि का स्वामी ग्रह है। ऐसे में कार्यक्षेत्र में भी आपको आर्थिक तरक्की और पदोन्नति भी मिलेगी। 

मिथुन राशि
मंगल का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। अगर आप व्यवसायी या नौकरीपेशा हैं उन्हें शतप्रतिशत सफलता हासिल होगी। धनु राशि में मंगल के गोचर से मिथुन राशि के लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही जो नवविवाहित हैं उनका वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा। 

मीन राशि
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन मीन राशि के लोगों के लिए भी शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान मीन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित करने से कोई नहीं रोक पाएगा। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशनियां अब दूर होंगी। आपकी राह में बाधा डाल रहे शत्रुओं कि हर चाल असफल होगी। जिस भी काम में जी तोड़ मेहनत करेंगे उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!