14 जनवरी तक धनु राशि में रहेगा सूर्य, किस राशि पर कैसा होगा असर, जानिए राशिफल

16 दिसंबर से सूर्य राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में आ चुका है। इस राशि में ये ग्रह 14 जनवरी 2021 तक रहेगा। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खर मास भी शुरू हो चुका है यानी अगले एक महीने तक शुभ कार्यों पर रोक लगी रहेगी।

Asianet News Hindi | Published : Dec 20, 2021 5:22 AM IST / Updated: Dec 20 2021, 03:09 PM IST

उज्जैन. धनु राशि में पहले से ही बुध ग्रह स्थित है। सूर्य और बुध के एक ही राशि में होने बुधादित्य नाम का शुभ योग इस राशि में बन रहा है। धनु और मकर राशि की यात्रा के समय सूर्यदेव का प्रभाव क्षीण रहता है अतः इनसे मिलने वाले शुभ प्रभाव में कुछ कमी रह जाती है। आगे जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन का किस राशि पर कैसा असर रहेगा…
 

मेष राशि
अपने साहस और पराक्रम के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। भाग्योन्नति के साथ नौकरी में भी नए अनुबंध प्राप्ति के योग बनेंगे। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। 

वृषभ राशि
मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। मकान वाहन के क्रय का सपना पूर्ण होने में थोड़ा सा और समय लगेगा। सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएगा। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। 

मिथुन राशि
कार्य व्यापार में उन्नति होगी किन्तु साझा व्यापार करने से परहेज करें। किसी भी सरकारी विभाग में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। सूर्य का प्रभाव दाम्पत्य जीवन की दृष्टि से सामान्य ही रहेगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब हो सकता है। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। 

कर्क राशि
जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। निर्णय लेने में विलंब न करें आगे बढ़ें। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर होंगी। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। स्वास्थ्य विशेषकर के शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें। 

सिंह राशि
नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए तो समय बेहद अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामले में उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। रणनिति तथा योजनाएं कारगर सिद्ध होंगी। 

कन्या राशि
वाहन का क्रय भी करना चाह रहे हो तो ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। केंद्र अथवा राज्य सरकारके विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।  अप्रत्याशित परिणाम और उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सफलताओं के बावजूद पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति रहेगी। 

तुला राशि
कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अच्छी सफलता दिलाएगा। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। 

वृश्चिक राशि
इस अवधि के मध्य यदि आंख का ऑपरेशन भी करवाना हो तो उससे बचने का प्रयास करें। सूर्य का प्रभाव काफी मिश्रित फल प्रदान करेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। परिवार में एकता रखने में चुनौतियां आएंगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। 

धनु राशि
संभ्रांत लोगों तथा राजनीतिज्ञों से भी संबंध मधुर होंगे। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कार्य बाधा से मुक्ति दिलाएगा किंतु स्वभाव में उग्रता न आने दें। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। 

मकर राशि
कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर मिलने में संदेह रहेगा।  भागदौड़ की अधिकता रहेगी इसलिए अधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है झगड़े विवाद से दूर ही रहें। 

कुंभ राशि
उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। किसी भी सरकारी टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा। 

मीन राशि
किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो ग्रह-गोचर बेहद अनुकूल रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही सोची समझी सभी रणनीतियां भी कारगर सिद्ध होंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। विदेशी कंपनियों में सर्विस की दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा।


 

साल 2022 का शनि राशिफल भी पढ़िए...

Aries Shani Horoscope 2022 मेष का वार्षिक शनि राशिफल: पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा

Taurus Shani Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक शनि राशिफल: विद्यार्थियों को मिलेगा शुभ फल और सफलता

Gemini Shani Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक शनि राशिफल: नौकरी में लापरवाही पड़ सकती है भारी

Cancer Shani Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक शनि राशिफल: कोई अपना व्यक्ति ही नुकसान पहुंचा सकता है

Leo Shani Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक शनि राशिफल: पुराने रोग कर सकते हैं परेशान, खान-पान का ध्यान रखें

Virgo Shani Horoscope 2022 कन्या का वार्षिक शनि राशिफल: आपके काम की प्रशंसा होगी, बॉस भी खुश रहेंगे

Libra Shani Horoscope 2022 तुला का वार्षिक शनि राशिफल: पूरे साल सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

Scorpio Shani Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस में सफलता के लिए करनी होगी मेहनत

Sagittarius Shani Horoscope 2022 धनु का वार्षिक शनि राशिफल: मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी

Capricorn Shani Horoscope 2022 मकर का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस और नौकरी में आ सकती हैं परेशानियां

Aquarius Shani Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक शनि राशिफल: कोर्ट-कचहरी के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर

Pisces Shani Horoscope 2022 मीन का वार्षिक शनि राशिफल: मान-सम्मान बढ़ेगा, घर या वाहन खरीद सकते हैं


 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Kanchanjunga Express Accident : बंगाल रेल हादसे में 15 की हुई मौत, 60 घायल, मुआवजे का हुआ ऐलान
Randeep Surjewala LIVE: NEET पेपर लीक पर Randeep Surjewala ने किया बड़ा खुलासा ।
Bengal Train Accident : Kanchenjunga Express को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, कई डिब्बे क्षतिग्रस्त
4 राज्यों में चुनाव प्रभारियों की BJP ने की नियुक्ति, शिवराज सिंह चौहान को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी
कौन बनाता है EVM और कैसे करती है ये काम? OTP से लेकर चिप बदलने तक जानिए 5 सवालों के जवाब