उत्तराषाढ़ा से निकलकर श्रवण नक्षत्र में आया सूर्य, जानिए किस राशि पर कैसा होगा असर

ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य इस समय मकर राशि में भ्रमण कर रहा है। 24 जनवरी को सूर्य नक्षत्र बदलकर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से निकलकर श्रवण में आ चुका है। श्रवण नक्षत्र का स्वामी शनि ग्रह है। श्रवण नक्षत्र का वर्ण शूद्र, गण देव और गुण राजसिक है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 24, 2022 11:54 AM IST

उज्जैन. श्रवण नक्षत्र के चारों चरण मकर राशि में स्थित होते हैं जिसके कारण इस नक्षत्र पर मकर राशि और इस राशि के स्वामी ग्रह शनि का भी प्रभाव पड़ता है। सूर्य के नक्षत्र बदलने का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप से देखने को मिलेगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए सूर्य के नक्षत्र बदलने का आपकी राशि पर कैसा असर होगा…

मेष राशि
लेन-देन और निवेश को लेकर चिंता बनी रहेगी। गर्म चीजों और यात्राओं से बचने की कोशिश करें। नए कामों की योजनाएं तो बनेंगी लेकिन उन पर काम नहीं हो पाएगा। लेन-देन करते समय संभलकर रहना होगा। 

वृष राशि
प्रॉपर्टी संबंधी जरूरी फैसले लेने का मन बना सकते हैं। इस संबंधी लेन-देन भी होने की संभावना बन रही है। संतान संबंधी सुख मिलेगा। संतान के साथ समय बीतेगा और उनके भविष्य संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। इन दिनों मे कामकाज की चिंता जरूर रहेगी।

मिथुन राशि
प्रॉपर्टी संबंधी फायदा मिल सकता है। कामकाज में अधिकारियों से मदद मिल सकती है। आपके काम की तारीफ हो सकती है। बिजनेस और नौकरीपेशा लोग लेन-देन और हिसाब संबंधी महत्वूपूर्ण काम निपटाने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि
सूर्य के नक्षत्र बदलने से कर्क राशि वालों के जीवन में स्थिरता आ सकती है। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। नए काम शुरू करने से पहले अधिकारियों, अनुभवी और अपने से बड़े लोगों से सलाह लेनी चाहिए। धार्मिक कामों में मन लग सकता है।

सिंह राशि
संभलकर रहना होगा। लेन-देन के लिए समय ठीक नहीं है। इस दौरान बातचीत में भी सावधानी रखनी होगी। आपकी किसी बात का गलत मतलब भी निकाला जा सकता है। छोटी-मोटी चोट लगने की भी संभावना है। कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है।

कन्या राशि
बिजनेस से जुड़ी कोई योजना बनने की संभावना है। सूर्य के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में कलह होने की भी संभावना है। इस दौरान सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है। 

तुला राशि
पैसों के लेन-देन या कर्ज को लेकर विवाद होने की संभावना है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है। मामा या ननिहाल पक्ष संबंधी चिंता भी रहेगी। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन होने के कारण इस राशि वालों को संभलकर रहना होगा। खर्चा बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि
नई योजनाएं बनेंगी। बिजनेस और नौकरीपेशा लोगों को अपनी बनाई योजना से फायदा हो सकता है। इस दौरान आपको लोगों से सहयोग मिलेगा। पारीवारिक मामलों में भी समय अच्छा रहेगा। पैसों से जुड़ा फायदा भी हो सकता है।

धनु राशि
कामकाज संबंधी रुकावटों के कारण तनाव रह सकता है। इस दौरान प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी मामले में फैसला लेने से बचना होगा। माता से विवाद या अनबन होने की संभवना है। कार्यक्षेत्र में भी अपने से बड़े लोगों या अधिकारियों से मनमुटाव होने की संभावना है।

मकर राशि
कम मेहनत में भी अच्छा फायदा मिल सकता है। कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ काम करने वाले और आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। पराक्रम बढ़ सकता है। धार्मिक कामकाज में भी आपका मन लग सकता है।

कुंभ राशि
रोजमर्रा के कामकाज में मन नहीं लगेगा। स्वभाव में उग्रता आ सकती है। बचत खत्म होगी। शारीरिक मामलों में समय ठीक नहीं कहा जा सकता है। गर्म और इलेक्ट्रिक सामानों के उपयोग में सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन में भी मतभेद होने की संभावना है।

मीन राशि
निवेश के हिसाब-किताब में विवाद हो सकता है। इन मामलों में सावधान रहना होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सूर्य के प्रभाव से आपका गुस्सा बढ़ सकता है। स्वभाव में उग्रता आने से कामकाज बिगड़ भी सकते हैं। आपको संभलकर रहना होगा।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!