Budh Gochar 2022: बुध के राशि परिवर्तन से कर्क राशि में बना राजयोग, क्या आपको भी मिलेगा इसका फायदा?

ज्योतिष शास्त्र में सभी 9 ग्रहों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। कौन-सा ग्रह मानव जीवन के कौन-से क्षेत्र  को प्रभावित करता है ये भी ज्योतिषियों द्वारा बताया गया है। उसी के अनुसार बुध ग्रह को बुद्धि और वाणी का कारक माना गया है। ये ग्रह समय-समय पर राशि बदलता रहा है।

Manish Meharele | Published : Jul 18, 2022 7:36 AM IST / Updated: Jul 18 2022, 01:07 PM IST

उज्जैन. इस बार बुध ग्रह 17 जुलाई को राशि परिवर्तन  (Budh Gochar 2022) कर मिथुन से कर्क राशि में आ चुका है। इस राशि में पहले से ही सूर्य स्थित है। सूर्य और बुध के कर्क राशि में एक साथ होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग इस समय बन रहा है। इसे राजयोग भी कहा जाता है। इस शुभ योग का असर सभी लोगों पर किन न किसी रूप में दिखाई देगा। आगे जानिए आपकी राशि पर बुधादित्य राजयोग का कैसा प्रभाव होगा…   

मेष राशि
इस राशि के लिए बुध का राशि परिवर्तन ठीक नहीं कहा जा सकता। इस राशि वालों को धन हानि के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है। इस समय कोई नया काम शुरू न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। बिजनेस के कामों में किसी पर आंख मूंद कर विश्वास न करें।

वृष राशि
इस राशि के लोगों के लिए भी समय ठीक नहीं है। इन्हें पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पैसा सोच-समझकर ही खर्च करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई परेशानी अचानक सामने आ सकती है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मिथुन राशि 
बुध का राशि परिवर्तन इस राशि वालों को लिए ठीक रहेगा। इनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। लाइफ पार्टनर आपकी बात मानेगा और संबंध भी मधुर होंगे। पुरानी समस्याओं का हल इस समय निकल सकता है।

कर्क राशि
इस राशि वालों को बुध के राशि परिवर्तन से मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। इनका पास पैसा तो आएगा लेकिन हाथोंहाथ खर्च भी होता जाएगा। परिवार से जुड़ी कोई समस्या चिंता में डाल सकती है। लाइफ पार्टनर को समय दें नहीं तो वैवाहिक जीवन में भी परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि
इस राशि के बेरोजगारों लोगों को रोजगार मिल सकता है। जो लोग नौकरी में हैं उनका प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस के क्षेत्र में भी बड़ी सफलता मिलती नजर आ रही है। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा। संगठन की ओर से इन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है।

कन्या राशि 
इस राशि वालों को कोई अच्छी मिल सकती है। इस समय किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा बाद में मिलेगा। संतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। संपत्ति से लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी। वाहन सुख भी इस दौरान मिल सकता है।

तुला राशि 
इस राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन कई खुशियां लेकर आया है। भाई-बहन से यदि कोई विवाद है तो वह दूर हो सकते हैं। पैसों की तंगी दूर होगी और परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि
इस राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। धन लाभ होगा और खर्च भी। इन्हें कई मामलों में मिली-जुली स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। बिजनेस में भी स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा अपने योग्यता साबित कर सकते हैं।

धनु राशि
इस राशि के लोगों को अपने कार्य में सफलता मिलेगी और इनकम भी बढ़ेगी। इन लोगों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग भी इस समय बन रहा है। थोड़ा प्रयास करने से अटका हुआ पैसा भी इस समय मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

मकर राशि
इस राशि के लोगों को अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी जिससे बिजनेस में फायदेमंद सौदा हो सकता है। सामाजिक कार्यों में जाने का मौका मिलेगा, जिसके चलते इनका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। ससुराल से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। धन लाभ के योग भी बनेंगे। 

कुंभ राशि
बुध का राशि परिवर्तन इस राशि वालों के लिए अपेक्षाकृत ठीक ही रहेगा। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार के लोग भी आपकी हर बात मानेंगे। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए अनकुल है। 

मीन राशि
इस राशि के लोगों को बुध के राशि परिवर्तन से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इनके विरुद्ध कोई षड़यंत्र रचा जा सकता है। जीवनसाथ से भी किसी बात पर झड़प हो सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानियां से मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। भाई-बहन का साथ मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

Sawan 2022: सावन में घर लाएं ये 5 चीजें, दूर होगा दुर्भाग्य और खुलेंगे धन लाभ के रास्ते


Sawan Somwar Ki Katha: इस कथा के बिना अधूरा होता है सावन सोमवार का व्रत, नहीं मिलता पूरा फल

Sawan First Somwar 18 July: आज इस विधि से करें शिवजी की पूजा, ये हैं शुभ योग, मुहूर्त, पूजन सामग्री और उपाय
 

Share this article
click me!