Sawan 2022: सावन में घर लाएं ये 5 चीजें, दूर होगा दुर्भाग्य और खुलेंगे धन लाभ के रास्ते

Published : Jul 18, 2022, 10:37 AM IST
Sawan 2022: सावन में घर लाएं ये 5 चीजें, दूर होगा दुर्भाग्य और खुलेंगे धन लाभ के रास्ते

सार

भगवान शिव का प्रिय महीना सावन (Sawan 2022) 14 जुलाई से शुरू हो चुका है जो 11 अगस्त तक रहेगा। इस महीने का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा भी कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति इस महीने में शिवजी की आराधना सच्चे मन से करता है उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

उज्जैन. सावन महीने का जितना महत्व धार्मिक है उतना ही ज्योतिषीय भी है। इस महीने में शिवजी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय (Sawan 2022 Ke Upay) आदि भी किए जाते हैं, इनमें से कुछ तंत्र-मंत्र से प्रभावित होते हैं तो कुछ ज्योतिषीय। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, सावन मास में यदि कुछ खास चीजें घर लाई जाएं तो इसका शुभ फल जरूर मिलता है और दुर्भाग्य दूर हो जाता है। आगे हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिसे सावन मास में घर लाना चाहिए…

1. पारद शिवलिंग (Parad Shivling)
शिवपुराण के अनुसार, करोड़ों शिवलिंगों की पूजा से जो फल प्राप्त होता है, उतना ही फल पारद शिवलिंग की पूजा और दर्शन से मिलता है। लिंगपुराण में भी पारद शिवलिंग का महत्व बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में पारद शिवलिंग की पूजा रोज की जाती है, वहां सभी तरह की समस्याएं जैसे- पितृ दोष, कालसर्प दोष, वास्तु दोष आदि समाप्त हो जाते हैं। सावन में पारद शिवलिंग की स्थापना घर में करने से बहुत ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

2. एक मुखी रुद्राक्ष (Ekmukhi Rudraksha)
धर्म ग्रंथों के अनुसार रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई है। भगवान शिव इसे आभूषणों के रूप में ग्रहण भी करते हैं। शिवपुराण में रुद्राक्ष से जुड़ी कई खास बातें बताई गई हैं। उसी के अनुसार, 1 मुखी रुद्राक्ष साक्षात भगवान शिव का ही स्वरूप माना गया है। जो भी व्यक्ति इसे गले में धारण करता है, उस पर मां लक्ष्मी सदैव प्रसन्न रहती हैं। इसलिए सावन में एक मुखी रुद्राक्ष या तो गले में धारण करना चाहिए या पूजा स्थान पर रखकर इसकी रोज पूजा करनी चाहिए।

3. महामृत्युंजय यंत्र (Mahamritunjay Yantra)
धर्म ग्रंथों के अनुसार महामृत्युंजय मंत्र की रचना ऋषि मार्कण्डेय ने की थी। इस मंत्र में इतनी शक्ति है को मरते हुए व्यक्ति को भी जीवनदान दे सकती है। इसी मंत्र शक्ति को यंत्र के रूप में संग्रहित कर महामृत्युंजय यंत्र की रचना की गई। सावन में महामृत्युंजय यंत्र घर लाएं और इसकी स्थापना अपने घर में करें। रोज इसकी पूजा करने से हर परेशानी से बचा जा सकता है।

4. चांदी का शिवलिंग (Chandi Ka Shivling)
अगर आप धन लाभ की इच्छा रखते हैं तो सावन के पवित्र महीने में चांदी से निर्मित शिवलिंग घर लेकर आएं और विधि-विधान से इसकी स्थापना अपने पूजा स्थान पर करें। इसके बाद रोज इस शिवलिंग की पूजा करें। चांदी को देवी लक्ष्मी से संबंधित माना जाता है। चांदी के शिवलिंग की पूजा करने से गरीब भी अमीर बन सकता है।

5.  गर्भगौरी रुद्राक्ष (Garbhgouri Rudraksha)
ये एक विशेष प्रकार का रुद्राक्ष होता है जो दो होते हुए भी एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में परेशानियां चल रही हों या संतान नहीं हो रही है उन्हें ये रुद्राक्ष सावन मास में घर लाकर अपने पूजा स्थान पर रखना चाहिए और रोज इसकी पूरी श्रृद्धा से पूजा करनी चाहिए। इससे इनकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें-

Sawan Somwar Ki Katha: इस कथा के बिना अधूरा होता है सावन सोमवार का व्रत, नहीं मिलता पूरा फल


Sawan First Somwar 18 July: आज इस विधि से करें शिवजी की पूजा, ये हैं शुभ योग, मुहूर्त, पूजन सामग्री और उपाय

Kanwar Yatra 2022: किसने की थी कावड़ यात्रा की शुरूआत, क्या आप जानते हैं इस परंपरा से जुड़ी ये प्राचीन कथा?

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम