Budh Gochar December 2022: बुध के राशि बदलने से दूर होगी इन 5 राशि वालों की टेंशन, मिलेंगे शुभ फल

Budh Gochar December 2022: बुध ग्रह को सौर मंडल का राजकुमार कहा जाता है। दिसंबर 2022 के पहले ही सप्ताह में बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेगा। बुध के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। 
 

Manish Meharele | Published : Nov 29, 2022 10:39 AM IST

उज्जैन. चंद्रमा के बाद सबसे तेजी से राशि बदलने वाला ग्रह बुध है। ज्योतिषियों के अनुसार, बुध हर 23 दिन में राशि बदलता है। (Budh Gochar December 2022) इस समय बुध ग्रह वृश्चिक राशि में सूर्य और शुक्र के साथ है। दिसंबर 2022 के पहले ही सप्ताह में यानी 3 तारीख को राशि परिवर्तन कर धनु राशि में प्रवेश कर जाएगा, जहां ये ग्रह 28 दिसंबर तक रहेगा। बुध के राशि परिवर्तन से सभी राशि के लोगों पर इसका असर दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए उन राशियों के बारे में जिन्हें बुध के राशि परिवर्तन से शुभ फलों की प्राप्ति होगी…


मेष राशि
बुध का धनु राशि में प्रवेश मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। विदेश में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी टेंशन भी इस दौरान दूर होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। भाई-बहनों के सहयोग से किसी बड़ी परेशानी का सामना आसानी से कर पाएंगे।


मिथुन राशि
बुध के राशि परिवर्तन से बिजनेस में तेजी देखने को मिलेगी। कोई बड़ी डील भी इस दौरान हो सकती है। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए मनचाहे विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से कोई बड़ा उपहार मिल सकता है। सरकारी कामों से फायद होने के योग भी इस समय बन रहे हैं।


कन्या राशि
मित्रों और सगे-संबंधियों से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है, इससे आपका मन भी प्रसन्न होगा। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला अटका है तो उसका निराकरण इस समय आपके पक्ष में हो सकता है। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं तो किस्मत का पूरा-पूरा साथ आपको इस समय मिलेगा। 


तुला राशि
इस राशि के लिए बुध का राशि परिवर्तन बेहतरीन प्रभाव देने वाला रहेगा। रुके हुए काम इस समय हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का पूरा-पूरा फायदा मिलेगा। क्रिएटिव कामों में सफलता मिलेगी। नए संबंध स्थापित होंगे और निकट भविष्य में इसके फायदा भी मिलेंगे। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। इंक्रीमेंट भी अच्छा लगेगा।


कुंभ राशि
लाभ भाव में प्रवेश करने से बुध बेहतरीन सफलता दिलाएगा। इस समय आय के साधन तो बढ़ेंगे ही ऊपर से कमाई भी होगी। भाइयों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। घर में कोई नन्हा मेहमान भी आ सकता है। किसी नए काम की शुरूआत भी इस समय करना शुभ रहेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं।


ये भी पढ़ें-

शनि के नक्षत्र में बना 3 ग्रहों का संयोग, किन-किन राशियों को मिलेगा इसका शुभ फल?

Planetary Changes December 2022: दिसंबर 2022 में लगातार बदलेगी इस 1 ग्रह की स्थिति

Mokshada Ekadashi 2022: मोक्षदा एकादशी 3 या 4 दिसंबर को? नोट करें सही तारीख, पूजा विधि व शुभ मुहूर्त


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this article
click me!