अगस्त में सूर्य और बुध के प्रभाव से इन 2 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते

Published : Jul 26, 2022, 06:16 PM IST
अगस्त में सूर्य और बुध के प्रभाव से इन 2 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते

सार

साल 2022 का आठवां महीना अगस्त कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। इस महीने में कई प्रमुख त्योहार जैसे रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर्व मनाए जाएंगे। साथ ही इस महीने में कई बड़े ग्रह राशि भी बदलेंगे, जिसका असर सभी लोगों पर दिखाई देगा।

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, इस महीने में दो ग्रह अपनी ही राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसा होने से इन दो राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इनकी आर्थिक परेशानियां दूर होने के साथ तरक्की के मार्ग भी खुलेंगे। ये दो ग्रह हैं सूर्य और बुध। सूर्य और बुध इस समय कर्क राशि में है, जिससे बुधादित्य नाम का शुभ योग इस समय बन रहा है। अगस्त में ये दोनों ग्रह स्वराशि में प्रवेश करेंगे। आगे जानिए सूर्य और बुध के स्वराशि में जाने से किन 2 राशि वालों को फायदा होगा…

सूर्य के राशि परिवर्तन से चमकेगी सिंह वालों की किस्मत
- उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार 17 अगस्त, बुधवार को सूर्यदेव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। सूर्य के सिंह में आते ही ये राशि अति बलवान हो जाएगी। 
- सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश करते ही इस राशि वालों की परेशानियां एक के बाद एक खत्म होती जाएंगी। इस राशि के जो लोग बिजनेस में है, उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है या विदेश में कोई बड़ी डील हो सकती है।
- सिंह राशि के लोग नौकरी में हैं उन्हें इस समय कोई बड़ा पद मिल सकता है और इंक्रीमेंट होने के योग भी इस समय बन रह हैं। इस राशि वालों को यदि कोई बीमारी है तो वो भी खत्म हो सकती है।

बुध के राशि परिवर्तन से कन्या वालों को होगा फायदा 
- बुध ग्रह इस समय कर्क राशि में है। 31 जुलाई को ये ग्रह सिंह राशि में और इसके बाद 20 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश करेगा। ये बुध के स्वामित्व की राशि है। कन्या राशि में बुध के आते ही ये राशि बली हो जाएगी।
- कन्या राशि के लोगों को बुध राशि का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, जिसके चलते इनके बिगड़े हुए काम फिर से बन जाएंगे। इस समय इनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। अगर कहीं पैसा अटका है तो वह भी मिल सकता है।
- पैतृक संपत्ति से जुड़े कोई मामले यदि कोर्ट-कचहरी में विचाराधीन हैं तो इससे संबंधित फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें-

Hariyali Amavasya 2022: 28 जुलाई को हरियाली अमावस्या पर करें ये उपाय, कम होगा पितृ दोष का अशुभ प्रभाव

Hariyali Amavasya 2022: हरियाली अमावस्या पर बनेगा ये शुभ योग, गुड लक के लिए करें राशि अनुसार ये आसान उपाय

Hariyali Amavasya 2022 Date: कब मनाया जाएगा हरियाली अमावस्या पर्व, जानिए इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे?
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम