Rashi Parivartan April 2022: सूर्य के मेष राशि में आने से बनेगा त्रिग्रही योग, किसे होगा फायदा, किसे नुकसान?

Published : Apr 14, 2022, 11:00 AM IST
Rashi Parivartan April 2022: सूर्य के मेष राशि में आने से बनेगा त्रिग्रही योग, किसे होगा फायदा, किसे नुकसान?

सार

14 अप्रैल, गुरुवार को सूर्य राशि बदलकर मीन से मेष में आ चुका है। इसी के साथ मल मास भी समाप्त हो चुका है। सूर्य इस राशि में 14 मई तक रहेगा। मेष राशि पहले से ही बुध और राहु स्थित है।

उज्जैन. मेष राशि में 3 ग्रह होने से त्रिग्रही योग बनेगा। सूर्य और बुध एक ही राशि में होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है, वहीं राहु और सूर्य की युति से ग्रहण नाम का अशुभ योग भी बनेगा। इन दोनों योगों का असर हर व्यक्ति के जीवन पर दिखाई देगा। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य के उच्च राशि में होने से देश में राजनीतिक और प्रशासनिक बदलाव होने के योग बन रहे हैं। और भी कई परिवर्तन इस दौरान देखने को मिलेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर किस राशि पर कैसा होगा, आगे जानिए… 

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2022: इस मंदिर में पत्नी के साथ स्थापित हैं हनुमानजी, दर्शन से वैवाहिक जीवन रहता है सुखी

मेष राशि
इस राशि के लोगों क मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैसों से जुड़े मामलों में  फायदा होने के योग बन रहे हैं। परिवार और पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंध और भी मजबूत होंगे। नौकरी और बिजनेस में उन्नति के योग भी बन रहे हैं। 

वृषभ राशि 
सूर्य के राशि परिवर्तन से कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। खर्च में पहले से कमी आ सकती है। इससे थोड़ी राहत महसूस करेंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी। पुराने रोगों में भी आराम मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि
आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। यदि कोई बीमारी लंबे समय से परेशान कर रही है तो तो उसमें भी आराम मिलेगा। सरकारी टेंडर मिल सकता है, जिससे प्रसन्नता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

कर्क राशि
नौकरी के लिए किए गए आवेदन स्वीकार्य हो सकते हैं। एक से ज्यादा स्थानों से आय होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में भी लाभ की स्थिति बन रही है। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। आर्थिक संपन्नता प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2022 Upay: हनुमान जयंती पर करें ये आसान उपाय, धन लाभ के साथ होंगे दूसरे फायदे भी

सिंह राशि
सूर्य के उच्च राशि में आने से आपकी किस्मत चमक सकती है। फायेदमंद यात्रा हो सककी है। सेहत पहले से ठीक रहेगी। मान-सम्मान में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। मीठी बोली से आप फायदा होगा, हर व्यक्ति आपके स्वभाव से प्रभावित नजर आएगा। 

कन्या राशि
इस राशि के लोगों की परेशानियां दूर हो सकती हैं। पुरानी बीमारियों से भी आराम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में समरसता बनी रहेगी। आपके किए गए कार्यों से समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। गुप्त कार्यों से धन प्राप्त होगा।

तुला राशि
सूर्य के मेष राशि में आने से इस राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि
सूर्य का उच्च राशि में प्रवेश इस राशि के लिए मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे, लेकिर फिर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। पैसों की कमी महसूस हो सकती है। लेकिन कहीं न कहीं से व्यवस्था हो जाएगी।

धनु राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए सुखद होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और संतान से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलने के योग बनेंगे। मानसिक मजबूती आपको दूसरों से श्रेष्ठ बना सकती है। विदेश यात्राएं होने के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें-  राहु-केतु के राशि परिवर्तन से बन रहे हैं प्राकृतिक आपदा और दुर्घटना के योग, कामकाज में भी हो सकता है बदलाव

मकर राशि 
इस राशि के लोगों के सुखों में वृद्धि हो सकती है। माता की ओर से बड़ा उपहार आपको मिल सकता है। इससे आपकी प्रसन्नता और बढ़ सकती है। आर्थिक सुख पहले से और अधिक मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

कुंभ राशि 
भाई-बहनों से कोई पुराना विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है। अपने बल और पराक्रम से शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे। कोई नया काम मिल सकता है, जो आप चाहते थे। 

मीन राशि
आपकी वाणी से सभी लोग प्रभावित होंगे और इसी से आपकी मान-प्रतिष्ठा में भी बढोत्तरी होगी। पैसों की आवक बनी रहेगी। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होने के योग भी बन रहे हैं। 

ये भी पढ़ें-

Hanuman Jayanti 2022: 16 अप्रैल को रवि योग में मनाई जाएगी हनुमान जयंती, ये है पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा

राहु के राशि परिवर्तन से बढ़ सकती हैं इन 4 राशि वालों की परेशानी, कहीं आप भी तो नहीं इस लिस्ट में
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम