Guru Margi 2022: 24 नवंबर से इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, ये ग्रह देगा शुभ फल

Published : Nov 22, 2022, 12:20 PM IST
Guru Margi 2022: 24 नवंबर से इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, ये ग्रह देगा शुभ फल

सार

Guru Margi 2022: हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह और ज्योतिषिय दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण ग्रह बृहस्पति 24 नवंबर, गुरुवार से मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। बृहस्पति के मार्गी होने से कुछ राशि वालों को इसका फायदा सीधे तौर पर होगा।   

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र और धर्म ग्रंथों में बृहस्पति को बहुत ही विशेष माना गया है। ये देवताओं के गुरु भी हैं, जिसके चलते इन्हें गुरु ग्रह भी कहा जाता है। इस हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह भी है। गुरु ग्रह के शुभ स्थिति में होने पर भी मांगलिक कार्य जैसे विवाह आदि किए जाते हैं। ये ग्रह 24 नवंबर को अपनी ही राशि यानी मीन में मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। (Guru Margi Rashifal 2022) ऐसा होने से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां...

वृषभ राशि
गुरु ग्रह इस राशि से आठवें स्थान पर रहेंगे, जो लाभ का भाव है। इस स्थिति में गुरु का मार्गी होना इनके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि वालों को धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। किस्मत का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। बिजनेस और नौकरी में भी तरक्की के योग इस समय बन रहे हैं। पुराने निवेश से इस समय अच्छा फायदा होता नजर आ रहा है। रुके हुए सरकारी काम इस समय हो सकते हैं।

कर्क राशि 
गुरु के मार्गी होने से इस राशि के लोगों को धन लाभ, बिजनेस में तरक्की और नौकरी में प्रमोशन के योग बनते नजर आ रहे हैं। वैवाहिक जीवन की परेशानियां भी इस दौरान दूर हो सकती हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। अगर कोई रोग परेशान कर रहा है तो उसमें भी आराम मिलेगा। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। 

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों के इनकम सोर्स बढ़ सकते हैं। अटका हुआ पैसा भी इस समय मिल सकता है। सबसे ज्यादा प्रभाव वैवाहिक जीवन में देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बीताने का मौका मिलेगा। माता-पिता के सहयोग से कोई अचल संपत्ति जैसे मकान, प्लाट या फ्लैट खरीद सकते हैं। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए भी समय शुभ है।

मीन राशि
ये गुरु ग्रह की स्वयं की राशि है यानी इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और इसी राशि में गुरु मार्गी होंगे। इसलिए इस राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। नौकरी में नई संभावनाएं सामने आएंगी। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। 


ये भी पढ़ें-

Shukra Uday November 2022: उदय हुआ शुक्र ग्रह, इन 3 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

Shani Meen Rashifal 2023: नुकसान-खराब सेहत, शनि की साढ़ेसाती पूरे साल करेगी परेशान, जानें और क्या-क्या होगा?

Shani Kumbh Rashifal 2023: हताशा-निराशा और मुसीबतें, शनि की साढ़ेसाती में बीतेगा साल 2023?



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम