Shukra Uday November 2022: उदय हुआ शुक्र ग्रह, इन 3 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

Shukra Uday 2022:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। इनमें से कुछ ग्रह उदय और अस्त भी होते हैं। शुक्र भी इनमें से एक है। शुक्र ग्रह जब अस्त होता है तो कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता।
 

Manish Meharele | Published : Nov 22, 2022 3:48 AM IST

उज्जैन. शुक्र ग्रह (Shukra Uday November 2022) को ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही शुभ माना गया है। शुक्र ग्रह उदय होने की स्थिति में ही शुभ कार्य जैसे विवाह आदि किए जाते हैं। शुक्र ग्रह 30 सितंबर से अस्त था, जो अब उदय हो चुका है। शुक्र ग्रह के उदय होने से 22 नवंबर से विवाह आदि मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे। शुक्र ग्रह इस समय वृश्चिक राशि में सूर्य और बुध के साथ स्थित है। शुक्र और बुध के संयोग से लक्ष्मीनारायण नाम का राजयोग बन रहा है। शुक्र के उदय होने से कुछ राशि वालों के शुभ फलों में वृद्धि हो सकती है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां, जिन्हें शुक्र के उदय हो से फायदा होगा…

वृश्चिक राशि 
शुक्र के उदय होने से इस राशि वालों को पैसों से जुड़े फायदे एक के बाद एक होते चले जाएंगे। इनकी सेहत में भी पहले से सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी से जुड़ी कोई समस्या है तो वह भी दूर हो सकती है। शेयर या अन्य किसी स्थान पर अगर इन्वेस्टमेंट किया है तो वहां से भी फायदा होगा। शुक्र के कारण लव लाइफ में भी शुभ फल प्राप्त होंगे और वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

कुंभ राशि 
शुक्र के शुभ प्रभाव से इस राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस दोनों में फायदा होता नजर आ रहा है। शुक्र इस राशि से दसवें स्थान पर उदय हो रहे हैं, जो करियर से संबंधित माना जाता है जिसके चलते इस राशि के लोगों के करियर में अचानक उछाल आ सकता है। नौकरी में अच्छे प्रदर्शन के चलते अधिकारी आपसे खुश रहेंगे, जिसका फायदा आपको निकट भविष्य में मिल सकता है।

मीन राशि 
शुक्र ग्रह इस रशि से नौवें भाव में उदय हो रहा है, जो भाग्य और विदेश से जुड़ा है। इस राशि के लोगों को इस समय किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस से जुड़े मामलों में छोटी-बड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जो सफलता देने वाली रहेंगी। नौकरी के नए मौके इस राशि के लोगों को प्राप्त होंगे। बैंक बैलेंस में भी इजाफा होगा। वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां इस समय दूर हो सकती हैं।


ये भी पढ़ें-

Shiv Chaturdashi November 2022: 22 नवंबर को करें शिव चतुर्दशी व्रत, जानें विधि, मुहूर्त, आरती और महत्व


Shani Meen Rashifal 2023: नुकसान-खराब सेहत, शनि की साढ़ेसाती पूरे साल करेगी परेशान, जानें और क्या-क्या होगा?

Shani Kumbh Rashifal 2023: हताशा-निराशा और मुसीबतें, शनि की साढ़ेसाती में बीतेगा साल 2023?
 

Share this article
click me!