Guru Margi Rashifal 2022: गुरु हुआ मार्गी, जानें 12 राशियों पर कैसा होगा असर, किसे होगा फायदा-किसे नुकसान?

Guru Margi Rashifal 2022: बृहस्पति यानी ज्यूपिटर हमारे हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। धर्म ग्रंथों में इसे गुरु ग्रह कहा जाता है क्योंकि ये देवगुरु बृहस्पति का प्रतीक है। ये ग्रह साल में सिर्फ एक बार राशि बदलता है। इसके राशि बदलने से शुभ-अशुभ योग बनते हैं।
 

Manish Meharele | Published : Nov 24, 2022 4:36 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है और मार्गी व वक्री होता है। गुरु ग्रह भी इनमें से एक है। ये ग्रह 13 महीनों में एक बार राशि बदलता है। वर्तमान में ये ग्रह मीन राशि में है, जो इस ग्रह की स्वयं की राशि है। ये ग्रह 24 नवंबर को वक्री से मार्गी (Guru Margi Rashifal 2022) हो चुका है यानी सीधी चाल चलने लगा है। गुरु के मार्गी होने से कुछ राशि वालों को फायदा होगा तो कुछ को नुकसान। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, जानिए गुरु के मार्गी होने का किस राशि पर कैसा असर होगा…


गुरु के मार्गी होने से इन्हें मिलेंगे शुभ फल

वृषभ राशि
गुरु के मार्गी होने से इस राशि वालों को धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस और नौकरी में भी तरक्की के योग बनते नजर आ रहे हैं। अगर कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो वह भी इस दौरान पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

कर्क राशि 
इस राशि के विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं, जो आगे जाकर संबंधों में भी बदल सकते हैं। पुराने रोगों से आराम मिलेगा। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बिजनेस में तरक्की और नौकरी में प्रमोशन के योग बनते नजर आ रहे हैं। 

वृश्चिक राशि
माता-पिता की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा, जिससे आप अचल संपत्ति जैसे मकान, प्लाट या फ्लैट खरीद सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए भी ये समय अच्छा है। पुराने निवेश का फायदा इस समय मिल सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बीताने का मौका मिलेगा। 

मीन राशि
नौकरी में नई संभावनाएं आपके सामने आ सकती हैं। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस राशि के स्वामी स्वयं देवगुरु बृहस्पति हैं, इसलिए इस राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। पुरानी परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी। 



इन 3 राशियों को मिलेगा मिला-जुला फल

कन्या राशि
इस राशि के लोगों का अगर कोई विवाद कोर्ट में विचाराधीन है तो उसमें फैसला इनके पक्ष में आ सकता है। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत में सुधार होगा और पुराने रोगों में आराम मिलेगा। बिजनेस में कोई डील होते-होते रुक सकती है।

मकर राशि
गुरु के मार्गी होने से इस राशि के लोगों पर काम का बोझ अचानक बढ़ सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। हालांकि ये समस्या ज्यादा दिन नहीं रहेगी। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले भी आसानी से सुलझ जाएंगे।

कुंभ राशि 
इस राशि के लोगों को गुरु के मार्गी होने से दैनिक जीवन में हल्की-फुल्की परेशानियों का सामन करना पड़ सकता है, लेकिन साथ-साथ नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें।



इन 5 राशि वाले लोगों को रहना होगा सावधान

मेष राशि
गुरु के मार्गी होने से इस राशि वालों को पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान की बुरी आदतों के कारण समाज में मान-सम्मान में कमी आ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। काम का बोझ बढ़ने से मानसिक स्थिति विचलित हो सकती है।

मिथुन राशि
अचानक कोई बड़ी समस्या इस राशि वालों के सामने आ सकती है, जिससे आर्थिक परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। इस समय भूलकर भी निवेश न करें नहीं तो पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। कोई सख्त फैसला लेने के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। 

सिंह राशि
माता की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है हालांकि सब ठीक होगा। अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। संतान की जिद के आगे न चाहते हुए भी झुकना पड़ सकता है। कुछ अनचाहे खर्च करने पड़ सकते हैं। नौकरी को लेकर उच्चाटन की स्थिति बन सकती है।

तुला राशि
गुरु के मार्गी होने से इस राशि के लोगों के बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। सेहत से जुड़ी कोई पुरानी परेशानी एक बार फिर सामने आ सकती है। सर्जरी की नौबत भी आ सकती है। लोन चुकाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां बनी रहेंगी। 

धनु राशि
इस राशि के लोग जल्दबाजी में आकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं। भविष्य में फैसला परेशानियों का कारण बन सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला उलझ सकता है। पति-पत्नी, बच्चों की वजह से समाज में अपमान की स्थिति बन सकती है। सेहत का भी विशेष ध्यान रखें।


ये भी पढ़ें-

Vinayaki Chaturthi November 2022: नवंबर 2022 में कब है विनायकी चतुर्थी? जानें डेट, पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व


Vivah Panchami 2022: कब है विवाह पंचमी? जानें सही डेट, पूजा विधि, मुहूर्त, महत्व और आरती

महाभारत का फेमस कैरेक्टर था ये ’ट्रांसजेंडर’, श्राप-वरदान और बदले से जुड़ी है इनकी रोचक कहानी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this article
click me!