Guru Rashi parivartan April 2022: 12 साल बाद मीन राशि में आया गुरु, इन 4 राशियों के शुरू हो सकते हैं बुरे दिन

Published : Apr 13, 2022, 05:15 PM IST
Guru Rashi parivartan April 2022: 12 साल बाद मीन राशि में आया गुरु, इन 4 राशियों के शुरू हो सकते हैं बुरे दिन

सार

ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इसी ग्रह के प्रभाव से मांगलिक कार्य संपन्न होते हैं और आध्यात्म, धर्म व शिक्षा में भी इस ग्रह की भूमिका विशेष रूप से होती है। इस बार ये ग्रह 13 अप्रैल, बुधवार को राशि बदलकर कुंभ से मीन में आ चुका है। ये स्वयं गुरु ग्रह की ही राशि है।  

उज्जैन. मीन राशि में 12 महीने तक रुकने के बाद गुरु अगले साल 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा। गुरु राशि बदलते ही शनि-गुरु का योग खत्म हो जाएगा, जिससे इसका अशुभ प्रभाव भी कम होगा। गुरु ग्रह के राशि बदलने का असर देश-दुनिया के साथ-साथ हर व्यक्ति पर भी देखने को मिलेगा। कुछ राशि के लोगों के लिए ये शुभ रहेगा तो कुछ के लिए अशुभ। आगे जानिए वो कौन-सी राशियां, जिन पर गुरु के राशि परिवर्तन का अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा…

ये भी पढ़ें- Rahu Gochar April 2022: मालामाल को कंगाल बना सकता है राहु, इसके राशि बदलने से कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर?

मेष राशि
गुरु के मीन राशि में प्रवेश करते ही ये ग्रह मेष राशि से 12वें स्थान पर आ जाएगा। 12वां गुरु खर्च अधिक करवाता है और सेविंग खत्म करता है। इस वजह से इस राशि के लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। शत्रु पक्ष आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। कोई महंगी वस्तु चाहकर भी नहीं खरीद पाएंगे।
 
सिंह राशि
इस राशि से गुरु ग्रह आठवें स्थान पर रहेगा। गुरु ग्रह की ये स्थिति भी भी शुभ नहीं मानी जाती। गुरु के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों की सेहत पर बुरा असर हो सकता है। इस आयु का भाव है, इसलिए वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें। संतान की चिंता आपको परेशानी में डाल सकती है। आर्थिक स्थिति में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
 

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2022: इस मंदिर में पत्नी के साथ स्थापित हैं हनुमानजी, दर्शन से वैवाहिक जीवन रहता है सुखी
 

तुला राशि
गुरु ग्रह का शत्रु भाव में गोचर तुला राशि वालों को परेशानी में डाल सकता है। कुछ लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। नौकरी में कोई षड़यंत्र आपके विरुद्ध हो सकता है। आपको कोई बुरी खबर मिलेगी, जिससे मन विचलित हो सकता है। मौसमजन्य बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। जो भी फैसला लें, सोच-समझकर लें।

मकर राशि
इस राशि के लोगों को जोखिम भरे काम करने से बचना चाहिए। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें या कोई काम न करें, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। इन्वेस्टमेंट और लेन-देन के फैसले भी सावधानी से लें या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही ये काम करें। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें विशेष सावधानी रखनी होगी।

ये भी पढ़ें 

Hanuman Jayanti 2022 Upay: हनुमान जयंती पर करें ये आसान उपाय, धन लाभ के साथ होंगे दूसरे फायदे भी


Mahavir Jayanti 2022: कौन थे भगवान महावीर, क्यों मनाते हैं इनकी जयंती? जानिए इनसे जुड़ी खास बातें

Baisakhi 2022: बैसाखी पर हुई थी खालसा पंथ की स्थापना, सिक्खों की कुर्बानी से जुड़ी है ये महत्वपूर्ण घटना

Baisakhi 2022: इस साल कब मनाया जाएगा बैसाखी पर्व? जानिए क्यों मनाते हैं ये उत्सव व अन्य खास बातें

राहु-केतु के राशि परिवर्तन से बन रहे हैं प्राकृतिक आपदा और दुर्घटना के योग, कामकाज में भी हो सकता है बदलाव

Hanuman Jayanti 2022: 16 अप्रैल को रवि योग में मनाई जाएगी हनुमान जयंती, ये है पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम