Guru Vakri 2022: 24 नवंबर तक गुरु अपनी ही राशि में रहेगा वक्री, जानिए किसे होगा फायदा और किसे नुकसान?

Published : Jul 27, 2022, 04:28 PM IST
Guru Vakri 2022: 24 नवंबर तक गुरु अपनी ही राशि में रहेगा वक्री, जानिए किसे होगा फायदा और किसे नुकसान?

सार

ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रह बताए गए हैं। इनमें से हर समय निश्चित समय पर राशि बदलता है, वहीं कुछ ग्रह वक्री और मार्गी भी होते हैं। वक्री यानी टेढ़ी चाल चलते हैं। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को ज्ञान, शिक्षा, धर्म और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है।

उज्जैन. 29 जुलाई को सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह गुरु अपनी ही राशि मीन में वक्री (Guru Vakri 2022) होने वाला है। गुरु ग्रह की ये स्थिति 24 नवंबर तक रहेगी। कुछ लोगों को गुरु की चाल बदलने से लाभ होंगे तो कुछ को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गुरु ग्रह के चाल बदलते ही सभी लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। आगे जानिए गुरु के वक्री होने से किस राशि पर कैसा असर होगा…

मेष राशि
गुरु के वक्री होने से इस राशि के लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। कोई बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। सेहत के मामलों में भी सावधानी रखने की जरूरत है। नियमित रूप से चेकअप करवाते रहें। पैसों से जुड़े मामलों में भी नुकसान हो सकता है। इस समय मेष राशि के लोग बड़े फैसले न लें तो बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि
इस राशि के शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होने के योग बन रहे हैं। इनकी इंकम बढ़ सकती है। कहीं अटका हुआ पैसा मिलने से परेशानियां दूर होंगी और आर्थिक स्थिति में भी बदलाव आएगा। जिन लोगों के करियर से जुड़े मामले किसी वजह से अटके हुए हैं उनमें भी गति आ जाएगी। 

मिथुन राशि
इस राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। अधिकारी इनके काम से खुश होकर इनका प्रमोशन भी कर सकते हैं। करियर से जुड़े मामलों में अचानक तेजी आएगी। सेहत से जुड़ी समस्याएं खत्म हो सकती है। कुल मिलाकर ये समय इनके लिए ठीक रहेगा।

कर्क राशि 
इस राशि वालों के वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। ससुराल से कोई बड़ा और कीमती उपहार मिल सकता है। इस समय इस राशि के लोग जो भी काम करेंगे, उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। बिजनेस की यात्राओं में भी इन्हें फायदा होगा। नौकरी से जुड़े कामों में भी सफलता मिल सकती है। 

सिंह राशि
इस राशि के लिए भी गुरु का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। इनके हर काम में बाधा आएगी। कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। सेहत को लेकर भी सावधान रहें। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकता है। 

कन्या राशि
गुरु इस राशि से सातवें स्थान पर रहेगा, जिससे इनके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। साझेदारी के व्यापार में हाथ डालने से बचें। सरकारी काम सहजता से हो जाएंगे और उससे फायदा भी होगा। माता-पिता के सहयोग से कोई अचल संपत्ति भी इस समय आप खरीद सकते हैं।

तुला राशि
इस राशि के लोगों के वैवाहिक सुख में कमी आ सकती है। नौकरी में कोई ऐसा काम करने का दबाव बन सकता है जो आप नहीं करना चाहते। इस राशि के लोग अपनी गुप्त बातें किसी को न बताएं, नहीं तो इमेज खराब हो सकती है। बेवजह के खर्च इन पर आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। 

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों की इनकम तो बढ़ेगी लेकिन संतान से संबंधी बातें परेशान कर सकती हैं। प्रेम संबंधी मामलों में भी कुछ मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। इन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी में अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं।
 
धनु राशि

दोस्तों या रिश्तेदारों से संबंधित कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। कोई कीमती चीज चोरी हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर दौड़भाग करनी पड़ेगी। मकान या वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मकर राशि
वक्री गुरु इस राशि वालों को व्यापार में बेहतरीन सफलता दिलाएगा। बिजनेस में कोई नया अनुबंध हो सकता है। नौकरी में भी आपके काम की तारीफ होगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपका दिल खुश कर सकती है।

कुंभ राशि
इस राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अटका हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। पैतृक संपत्ति से संबंधित मामले उलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके विरुद्ध कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। बेहतर होगा कि दूसरों के कामों में दखल न दें। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले बाहर ही सुलझा लें।

मीन राशि
इस राशि वालों को अनैतिक गतिविधियों के चलते कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। विवाह, वैवाहिक सुख आदि में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कोई बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। इस समय जो भी निर्णय लें, उसमें किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें-

Nagpanchami 2022: जिंदगी बर्बाद कर देता है ये अशुभ योग, 2 अगस्त को शुभ योग में करें ये 3 उपाय


Sawan 2022: सावन में करें ये छोटा-सा उपाय, घर बैठे मिल जाएगा 12 ज्योतिर्लिंगों की पूजा का फल

Sawan 2022: सावन में करें इन 5 में से कोई 1 उपाय, किस्मत चमकते देर नहीं लगेगी
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम