Hariyali Amavasya 2022: 28 जुलाई को भूलकर भी न करें ये 3 काम? शुभ फल पाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

धर्म ग्रंथों के अनुसार, श्रावण मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya 2022) कहते हैं। इस बार ये अमावस्या 28 जुलाई, गुरुवार को है। इस दिन एक साथ कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते ये पर्व और भी विशेष बन गया है।

Manish Meharele | Published : Jul 27, 2022 5:15 AM IST

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, 28 जुलाई को पूरे दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा। गुरुवार को पुष्य नक्षत्र (Guru Pushya Nakshatra 2022) होने से गुरु पुष्य नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है जो सालों में एक बार ही कभी बनता है। इस दिन सुबह 07.05 तक पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग भी बनेंगे। इतने सारे शुभ योग एक दिन बनना एक दुर्लभ संयोग है। आगे जानिए श्रावण अमावस्या पर क्या करें और क्या करने से बचें (Dos and don'ts on Hariyali Amavasya)…

ये काम करने से बचें…
1.
धर्म ग्रंथों में हरियाली अमावस्या को पवित्र तिथि माना गया है, इसलिए इस दिन तामसिक चीजें जैसे मांसाहार और शराब आदि का सेवन करने से बचें। कोशिश करें कि इस दिन किसी के प्रति मन में गुस्सा और बुरे विचार भी न आएं।
2. हरियाली अमावस्या पर मन, वचन और कर्म से ब्रह्मचर्य का पालन करें। यानी किसी महिला के प्रति बुरे विचार मन में न लाएं, न ही किसी के बारे में गलत शब्दों का उपयोग करें और पत्नी से भी दूरी बनाकर रखें।
3. हरियाली अमावस्या प्रकृति के निकट जाने और उसे समझने का पर्व है, इसलिए भूलकर भी इस दिन कोई ऐसा काम न करें जिससे प्रकृति का नुकसान हो यानी कोई पेड़-पौधे को नुकसान न पहुंचाएं, क्योंकि धर्म ग्रंथों में पेड़-पौधों को भी पितृ और देव स्वरूप माना गया है।

ये काम कर सकते हैं…
1.
हरियाली अमावस्या पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध आदि करें। गरीबों को भोजन करवाएं। ब्राह्मणों को अपनी शक्ति के अनुसार दान करें। गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाएं ये इसके लिए धन का दान करें। 
2. इस दिन गुरु पुष्य का शुभ योग बन रहा है जो खरीदी के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस शुभ योग में खरीदी गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक उपयोग में बनी रहती है। गुरु पुष्य योग में सोना, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम आदि खरीदें जा सकते हैं।
3. इस समय शिवजी का प्रिय सावन मास चल रहा है। इस महीने की अमावस्या तिथि पर शिवजी की पूजा विधि-विधान से करें और पानी में काले तिल डालकर अभिषेक करें। इससे पितृ दोष की शांति होती है।


ये भी पढ़ें-

Hariyali Amavasya 2022: कब है हरियाली अमावस्या? जानिए इस दिन की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और लाइफ मैनेजमेंट


Hariyali Amavasya 2022: 28 जुलाई को हरियाली अमावस्या पर करें ये उपाय, कम होगा पितृ दोष का अशुभ प्रभाव

Hariyali Amavasya 2022: हरियाली अमावस्या पर बनेगा ये शुभ योग, गुड लक के लिए करें राशि अनुसार ये आसान उपाय

 

Share this article
click me!