Sawan 2022: सावन में किसी भी रात करें 10 रुपए का ये छोटा-सा उपाय, इससे कंगाल भी बन सकता है धनवान

Published : Jul 26, 2022, 06:26 PM IST
Sawan 2022: सावन में किसी भी रात करें 10 रुपए का ये छोटा-सा उपाय, इससे कंगाल भी बन सकता है धनवान

सार

Sawan 2022: भगवान शिव का एक नाम भोलेनाथ भी है। इन्हें इस नाम से इसलिए भी पुकारा जाता है कि वे छोटी सी पूजा का भी बड़ा फल अपने भक्तों को देते हैं। दूसरे देवताओं को जहां अनेक सामग्री अर्पित चढ़ानी पड़ती हैं, वहीं महादेव सिर्फ एक लोटे जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं।

उज्जैन. इस समय भगवान शिव का प्रिय सावन (Sawan 2022) मास चल रहा है जो 11 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान शिवजी की पूजा और उपाय करने से हर मनोकामना पूरी हो सकती है। धर्म ग्रंथों में एक उपाय ऐसा भी बताया गया है जो रात के समय करने से शिवजी प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की धन से जुड़ी हर परेशानी दूर कर देते हैं। आगे जानिए इस उपाय और इससे जुड़ी कथा के बारे में…

सावन में रात को करें ये उपाय (Sawan 2022 Ke Upay)
सावन में रोज या सोमवार की रात किसी ऐसे शिव मंदिर में जाएं जो किसी सुनसान स्थान पर स्थित हो और जहां कम ही लोग पूजा करने जाते हों। रात को वहां जाकर पहले मंदिर की सफाई करें। इसके बाद शिवजी के सामने गाय के शुद्ध घी की दीपक लगाएं। कुछ देर वहां बैठकर ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इसके बाद अपनी मनोकामना बोलकर चले आएं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, ऐसा करने से गरीब से गरीब इंसान भी मालामाल बन सकता है।   

ये है इस उपाय से जुड़ी कथा (Kuberdev Ki Katha)
पौराणिक कथाओं के अनुसार, किसी समय गुणनिधि नामक एक गरीब व्यक्ति किसी गांव में रहा करता था। गुणनिधि इतना निर्धन था कि उसे भोजन भी ठीक से नहीं मिल पाता था। एक दिन वह भोजन की तलाश में एक शिव मंदिर में पहुंच गया। कुछ देर बाद रात हो गई तो गुणनिधि ने सोचा कि इसी मंदिर में विश्राम कर लेना चाहिए। रात को 
अत्यधिक अंधेरा होने के कारण गुणनिधि ने मंदिर में ही अपनी कमीज जला दी। रात के समय भगवान शिवलिंग के पास प्रकाश करने के फल स्वरूप उसे अपने जन्म में देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर देव का पद प्राप्त हुआ।

पूजा में क्यों जलाते हैं दीपक?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, देवी-देवताओं की पूजा में दीपक लगाना अनिवार्य होता है। घी का दीपक लगाने से घर में सुख समृद्धि आती है। इससे घर में लक्ष्मी का स्थाई रूप से निवास होता है। घी को पंचामृत यानी पांच अमृतों में से एक माना गया है। गाय के दूध से बना घी तो कई तरह के दोष दूर करता है।

ये भी पढ़ें-

Hariyali Amavasya 2022: 28 जुलाई को हरियाली अमावस्या पर करें ये उपाय, कम होगा पितृ दोष का अशुभ प्रभाव


Hariyali Amavasya 2022: हरियाली अमावस्या पर बनेगा ये शुभ योग, गुड लक के लिए करें राशि अनुसार ये आसान उपाय

Hariyali Amavasya 2022 Date: कब मनाया जाएगा हरियाली अमावस्या पर्व, जानिए इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे?
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम