Guru Vakri July 2022: ये 3 राशि वाले हो जाएं सतर्क, 29 जुलाई के बाद शुरू हो सकते हैं इनके बुरे दिन

Published : Jul 22, 2022, 10:02 AM ISTUpdated : Jul 22, 2022, 10:14 AM IST
Guru Vakri July 2022: ये 3 राशि वाले हो जाएं सतर्क, 29 जुलाई के बाद शुरू हो सकते हैं इनके बुरे दिन

सार

ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रह बताए गए हैं, जो हमारे जीवन को किसी न किसी रूप में प्रभावित करते हैं। इनमें से हर एक ग्रह निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करता है और समय-समय पर इसकी चाल भी बदलती है यानी ये ग्रह मार्गी और वक्री होते रहते हैं।

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार 29 जुलाई को सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह गुरु अपनी ही राशि मीन में वक्री (Guru Vakri 2022) होने वाला है। गुरु ग्रह की ये स्थिति 24 नवंबर तक रहेगी। कुछ लोगों को गुरु की चाल बदलने से लाभ होंगे तो कुछ को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बता रहे हैं जिन पर गुरु की चाल बदलने का अशुभ परिणाम देखने को मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…

मेष राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, इस समय मेष राशि में राहु ग्रह स्थित है। गुरु और राहु एक-दूसरे के शत्रु ग्रह हैं। इस समय ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के पास-पास स्थित है। ऐसी स्थिति में गुरु के वक्री होने से इस राशि के लोगों पर इसका अशुभ परिणाम देखने को मिल सकता है। इनकी सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है और पैसों से जुड़े मामलों में भी नुकसान हो सकता है। इस समय मेष राशि के लोग बड़े फैसले न लें तो बेहतर रहेगा।

तुला राशि
इस राशि के लोगों के लिए गुरु की चाल बदलना अशुभ रहेगा। इस दौरान गुप्त शत्रु इनके विरुद्ध कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। इस समय ये लोग अपनी गुप्त बातें किसी को न बताएं, नहीं तो इनकी इमेज खराब हो सकती है। बेवजह के खर्च इन पर आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। इस समय इन पर मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इनके वैवाहिक सुख में भी कमी आ सकती है। कोई ऐसा काम करने का दबाव बन सकता है जो आप नहीं करना चाहते।

मीन राशि
इस राशि के स्वामी स्वयं देवगुरु बृहस्पति हैं और इसी राशि में ये वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस राशि पर सबसे अधिक अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इन्हें विवाह से संबंधित समस्या हो सकती है। विवाह में विलंब हो सकता है। काम के परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। इनका मन अधर्म के कामों में लग सकता है। अनैतिक गतिविधियों के चलते कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

Kamika Ekadashi 2022: कामिका एकादशी व्रत से मिलते हैं शुभ फल, इस बार कब किया जाएगा? जानिए तारीख और महत्व


Palmistry: ये हैं हथेली की 3 सबसे खास रेखाएं, ये दो हिस्सों में बटी हो तो क्या होता है जानिए?

Sawan 2022: शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 3 बातें, मिलने लगेंगे शुभ फल
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम