Budh Margi 2022: 2 अक्टूबर को मार्गी होगा बुध, इन 5 राशि वालों को हो सकता है धन लाभ

Published : Sep 29, 2022, 10:08 AM IST
Budh Margi 2022: 2 अक्टूबर को मार्गी होगा बुध, इन 5 राशि वालों को हो सकता है धन लाभ

सार

Budh Margi 2022: सौर मंडल का राजकुमार कहा जाने वाला ग्रह बुध इस समय कन्या राशि में वक्री है। 1  अक्टूबर को ये ग्रह मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। साथ ही ये ग्रह सिंह राशि में जाकर पुन: कन्या में लौट आएगा।  

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह आमतौर पर 21 दिन में राशि बदलता है, लेकिन इस बार ये ग्रह अतिचारी होकर 66 दिन तक कन्या राशि में ही रहेगा। इस दौरान इस ग्रह की चाल में परिवर्तन देखने को मिलेगा, वहीं सिर्फ कुछ समय के लिए ये ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर पुन: कन्या में लौट आएगा। इसके बाद ये ग्रह 26 अक्टूबर को राशि चक्र में आगे बढ़ेगा। आगे जानिए बुध की चाल में कब, क्या परिवर्तन होने वाला है…

1-2 अक्टूबर को बदलेगी बुध की स्थिति
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, वर्तमान में बुध ग्रह कन्या राशि में वक्री है। 1 अक्टूबर की रात ये ग्रह वक्री अवस्था में ही सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसके अगले ही दिन यानी 2 अक्टूबर को ये ग्रह मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगा और 3 अक्टूबर की सुबह पुन: कन्या राशि में आ जाएगा। इसके बाद ये ग्रह 26 अक्टूबर तक कन्या राशि में ही रहेगा और इसके बाद तुला राशि में प्रवेश करेगा।

बिजनेस पर होगा बुध का असर 
- पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, बुध की लगातार बदलती इस स्थिति का असर लोगों का आर्थिक स्थिति, लेन-देन और खरीदारी के साथ-साथ निवेश पर भी पड़ेगा। 
- बुध ग्रह के प्रभाव से बिजनेस में तेजी आएगी। इसका असर विद्यार्थियों को भी होगा और उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में फायदा होगा। अगर कोई रूका हुआ है तो उसमें भी इस दौरान गति आएगी। 
- प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में तेजी आएगी। पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। संतान से जुड़ी कोई समस्याएं हैं तो वह भी इस दौरान दूर हो सकती है। देश की राजनीति में बड़े घटनाक्रम देखने को मिलेंगे। बड़ा राजनीतिक फैसला लिया जा सकता है। 

12 राशियों पर भी होगा असर
- बुध ग्रह के राशि और चाल बदलने से कुछ राशियों को फायदा होगा तो कुछ को नुकसान। ज्योतिषियों के अनुसार मेष, मिथुन, सिंह, धनु और मीन राशि वाले के लिए ये समय ठीक रहेगा इन्हें धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
- वहीं, कर्क, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को इस समय थोड़ा संभलकर रहना होगा। इन्हें धन हानि के साथ-साथ अन्य परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इनकी सेहत पर भी असर होगा।
- अन्य तीन राशि वृष, कन्या और वृश्चिक वालों के लिए ये समय मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। इन राशि वालों को फायदा तो होगा लेकिन कुछ हल्की-फुल्की परेशानी भी हो सकती है। 


ये भी पढ़ें-

Navratri Rashi Anusar Upay: देवी को राशि अनुसार चढ़ाएं फूल, मिलेंगे शुभ फल और दूर होंगे ग्रहों के दोष


Dussehra 2022: पूर्व जन्म में कौन था रावण? 1 नहीं 3 बार उसे मारने भगवान विष्णु को लेने पड़े अवतार

Navratri Upay: नवरात्रि में घर लाएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-शांति और समृद्धि
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम