Mangal Gochar 2022: 10 अगस्त को खत्म होगा अशुभ योग और चमकेगी इन 5 राशि वालों की किस्मत, जानिए क्यों होगा ऐसा?

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का विशेष महत्व बताया गया है। उग्र स्वभाव के कारण इसे ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है। ज्योतिष में इसे एक क्रूर ग्रह बताया गया है। जिस व्यक्ति की जन्म कुंडली में मंगल दोष होता है, उनके विवाह में काफी परेशानी आती है।

Manish Meharele | Published : Aug 4, 2022 12:52 PM IST / Updated: Aug 06 2022, 09:37 AM IST

उज्जैन. मंगल ग्रह का हमारी जन्म कुंडली में स्थित सभी 12 भावों में इसका प्रभाव भिन्न होता है। इस बार ये ग्रह 10 अगस्त को राशि बदलकर मेष से वृषभ में प्रवेश करने वाला है। ऐसा होते ही अंगारक नाम का अशुभ योग भी समाप्त हो जाएगा। मंगल के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर मंगल के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव होगा। ये हैं वो राशियां…

वृषभ राशि
मंगल के वृषभ राशि में आने से इस राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। इनके पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे ये दुश्मनों पर विजय प्राप्त करेंगे। विरोधी चाहकर भी इनका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। इनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। ये समय इन्वेस्टमेंट  के लिए भी बहुत शुभ रहने वाला है। इस राशि के विद्यार्थियों को भी सफलता मिलेगी। 

कर्क राशि
मंगल के राशि परिवर्तन से कर्क राशि वालों का प्रमोशन हो सकता है या जो लोग नई नौकरी में तलाश में हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से अटका है तो वो भी पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

सिंह राशि
इस राशि के लोग किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। इस समय अगर आप इन्वेस्टमेंट के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। इस समय बिजनेस में लागू की गई योजना लंबे समय तक काम आएगी। इससे आपको पैसों का फायदा होगा ही समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

धनु राशि
मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।  ये जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। इनकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। नकौरी में आपक काम देखकर अधिकारी आपसे खुश हो जाएंगे। किसी ऐसे व्यक्ति को मुलाकात हो सकती है जो आपको भविष्य में फायदा पहुंचाएगा। 

कुंभ राशि
इस राशि के लोगों की लव लाइफ की परेशानियां कम हो सकती हैं। संबंधों में फिर से मधुरता आएगी। अगर आप नया वाहन देने की सोच रहे हैं तो ये समय अनुकूल है। सेहत के लिहाज से भी ये समय आपके पक्ष में रहने वाला है। कुल मिलाकर मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Putrada Ekadashi 2022: कब है सावन की दूसरी एकादशी? जानिए इस दिन की पूजा विधि, शुभ योग और कथा


Sawan 2022: ये है शिवजी को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय, सावन में कभी भी कर सकते हैं

Sawan 2022: जानिए भगवान शिव की कैसी तस्वीर घर में नहीं लगानी चाहिए और उसका कारण
 

Share this article
click me!