मंगल के राशि परिवर्तन से 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, किन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान?

Published : Nov 17, 2022, 09:41 AM IST
मंगल के राशि परिवर्तन से 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, किन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान?

सार

Mangal Rashifal November 2022: ग्रहों का सेनापति कहा जाने वाले मंगल ग्रह ने हाल ही राशि बदलकर मिथुन से वृषभ में प्रवेश किया है। इस समय ये ग्रह वक्री अवस्था में है यानी टेढ़ी चाल रहा है। मंगल की ये स्थिति सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में असर जरूर डालेगी।  

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह आमतौर पर 45 दिन में राशि बदलता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 14 नवंबर को वृष राशि में प्रवेश करने वाला मंगल 12 मार्च 2023 तक इसी राशि में रहेगा यानी 120 दिन तक। इस स्थिति को मंगल का अतिचारी होना कहते हैं। इस दौरान मंगल का दृष्टि संबंध सूर्य, बुध और शुक्र से बनेगा। ग्रहों की इस स्थिति का असर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। आगे जानिए इस ग्रह स्थिति का किस राशि पर कैसा असर होगा…

इन 3 राशि वालों को मिलेंगे शुभ फल
- मंगल के राशि बदलने से 3 राशि वालों को शुभ फल प्राप्त होंगे। ये 3 राशियां हैं- कर्क, धनु और मीन। इन 3 राशि वालों बिजनेस और नौकरी में अच्छे मौके मिल सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के लिए अवसर प्राप्त होंगे।
- इन तीनों राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा और इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। सेहत के मामलो में भी सुधार होगा। पुराने विवाद अगर चल रहे हैं तो वो भी खत्म हो सकते हैं।
- मंगल के शुभ फल के चलते मनचाही जगह ट्रांसफर और प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं। पुश्तैनी संपत्ति से फायदा हो सकता है। नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। समय आपके पक्ष का बना हुआ है।

इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान
- मंगल के वृषभ राशि में आने से चार राशि वालों को संभलकर रहना होगा, ये चार राशियां हैं- मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ। इन राशि वाले लोगों की मुश्किलें अचानक बढ़ सकती हैं। 
- इन राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लेना होगा। इन्हें आर्थिक परेशानी भी हो सकती है और सेहत से मामलों में भी सावधानी रखनी होगी।
- कोई पुराना विवाद है तो उसके चलते एक बार फिर तनाव की स्थिति बन सकती है। कामकाज में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। काम में जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

5 राशि वालों के लिए मिला-जुला समय
अन्य 5 राशि मेष, वृष, सिंह, कन्या और मकर वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। इन्हें कुछ मामलों में सफलता और कुछ में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में कुछ अनचाहे बदलाव हो सकते हैं और साथ ही साथ कुछ फायदा भी होगा। सेहत के मामले में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Surya Gochar November 2022: 17 नवंबर को करें ये उपाय, दूर होंगे सूर्य के दोष और मिलेंगे शुभ फल


Vastu Tips: पैसों से जुड़ी ये छोटी-छोटी गलतियां कर सकती हैं आपको बर्बाद
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम