Mangal Gochar 2022: मंगल ने बदली राशि, इन 4 राशि वालों के होंगे वारे-न्यारे, कैसा होगा आप पर असर?

Published : Oct 16, 2022, 02:03 PM IST
Mangal Gochar 2022: मंगल ने बदली राशि, इन 4 राशि वालों के होंगे वारे-न्यारे, कैसा होगा आप पर असर?

सार

Mangal Gochar 2022: नवग्रहों में मंगल का विशेष स्थान है। इसे धरती पुत्र और लाल ग्रह के नाम से जाना जाता है। सौर मंडल में इसे ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है। ये ग्रह समय-समय पर राशि बदलता है, जिसका असर सभी लोगों पर होता है।  

उज्जैन. लाल ग्रह यानी मंगल 16 अक्टूबर, रविवार को राशि परिवर्तन वृष से मिथुन (Mangal Gochar 2022) में आ चुका है। इस राशि में ये ग्रह 30 अक्टूबर तक रहते हुए वक्री हो जाएगा और फिर एक बार वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को अचल धन-संपत्ति का कारक बताया गया है। इसी के शुभ प्रभाव से मकान, जमीन, खेती से जुड़े फायदे होते हैं। आगे जानिए मंगल के राशि परिवर्तन का किस राशि पर कैसा असर होगा…

मेष राशि
इस राशि वालों के साहस में वृद्धि होगी। धर्म और आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। कठिन परिस्थितियों पर विजय पाने के लिए प्रयास करने होंगे। मेहनत का पूरा फायदा नहीं होने से मन उदास रहेगा। 

वृषभ राशि
मंगल का प्रभाव इस राशि वालों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। पारिवारिक विवाद के कारण मन अशांत रहेगा। आंखों से जुड़ी समस्या से परेशान रहेंगे। जिद या गुस्से में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। व्यर्थ विवादों से दूर ही रहें। 

मिथुन राशि
कर्ज के लेन-देन से बचें। आय के साधन बढ़ेंगे। पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह की सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि
मित्रों या संबंधियों से जुड़ा अप्रिय समाचार इस राशि वालों को मिल सकता है। जमीन जायदाद खरीदना चाह रहे हैं तो मौका अच्छा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं। 

सिंह राशि
नौकरी में बड़े अधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल रहेगा। बड़े भाइयों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। संतान से सुख मिलेगा।

कन्या राशि
राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों को भी इस समय का अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कोई सरकारी टेंडर चाह रहे हैं तो आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी। संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है।

तुला राशि
अचानक कोई बड़ी खुशखबरी इस राशि वालों को मिल सकती है। संपत्ति से जुडे मामलों में सफलता मिलेगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। मुश्किल हालातों में भी अपने साहस के बल पर आसानी से विजय प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक राशि
नौकरी में षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारी और नौकरी के बीच खुद को फंसा हुआ महसूस करेंगे।

धनु राशि
ससुराल पक्ष से किसी बात पर विवाद हो सकता है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखेंगे तो ही सफलता मिलेगी। नौकरी में किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। जो भी फैसला लें, बहुत ही सोच-समझकर लें।

मकर राशि
किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। कोर्ट से जुड़े मामले आपके पक्ष  में आ सकते हैं। विदेश कंपनी में काम करने का मौका मिल सकता है। दोस्तों या रिश्तेदारों से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से प्रसन्न होंगे।

कुंभ राशि
मंगल का प्रभाव कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। आय के साधन इस दौरान बढ़ सकते हैं। नौकरी में उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। 

मीन राशि
नौकरी में नए अनुबंध हो सकते हैं। यात्रा के दौरान सावधान रहें, कोई कीमती चीज चोरी हो सकती है। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।  


ये भी पढ़ें-


Dhanteras 2022: धनतेरस पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें इस परंपरा के पीछे की वजह

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम