Do not do this work on Diwali: इस बार दीपावली का पर्व 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। ये पर्व बहुत ही खास होता है। मान्यता है कि दीपावली की रात देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और जो लोग विधि-विधान से पूजा करते हैं, उन्हें आशीर्वाद देती हैं। 

उज्जैन. दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। इस बार ये पर्व 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। इस पर्व से कई परंपराएं और मान्यताएं जुड़ी हैं। दीपावली (Diwali 2022) की रात बहुत ही खास होती है क्योंकि ऐसा कहा जाता है रात्रि में देवी लक्ष्मी लोगों के घरों में प्रवेश करती हैं और जहां साफ-सफाई दिखाई देती हैं, वहां निवास करती हैं, इसके विपरीत अस्वच्छ घर को छोड़कर तुरंत चली जाती हैं। दीपावली की रात कुछ काम करने से बचना चाहिए, नहीं तो देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। आगे जानिए कौन-से हैं वो काम…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. शराब न पीएं
दीपावली की रात कुछ लोग लक्ष्मी पूजा के बाद शराब पी लेते हैं। ये काम बिल्कुल भी न करें। देवी लक्ष्मी सात्विक घरों में प्रवेश करती हैं यानी वहां जहां किसी तरह का कोई गलत काम दीपावली की रात में नहीं होता। शराब तो वैसे कभी नहीं पीनी चाहिए लेकिन दीपावली का रात तो भूलकर भी शराब को हाथ नहीं लगाना चाहिए।

2. जुआं न खेलें 
कुछ लोग दीपावली की रात जुआं खेलते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये एक परंपरा है, लेकिन ये बिल्कुल गलत है। दीपावली और जुएं का कोई संबंध नहीं है। जुआं एक सामाजिक बुराई है, जिससे हमेशा दूर रहना चाहिए। जुएं के कारण ही महाभारत का युद्ध हुआ और इसी वजह से पांडवों को वन में निवास करना पड़ा। दीपावली की रात जुआं भूलकर भी खेलें। 

3. मांसाहार न करें
दीपावली सात्विक त्योहार है यानी इस दिन कोई भी ऐसा काम न करें जो तामसिक हो जैसे मांसाहार। हालांकि लगभग लोग दीपावली की रात नॉनवेज खाने से बचते हैं, लेकिन फिर भी कई बार एल्कोहल के साथ लोग दीपावली की रात मांसाहार खाना पसंद करते हैं। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और ऐसे घर से तुरंत चली जाती हैं।

4. स्त्री संग न करें
दीपावली की रात ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। यानी पत्नी से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। कोशिश करें कि रात में सोएं नहीं और अधिक से अधिक संख्या में देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। दीपावली की रात स्त्री संग करना ठीक नहीं माना गया। इसलिए ये काम करने से बचना चाहिए।


ये भी पढ़ें-

Bhai Dooj 2022: कब है भाई दूज? जानें सही तारीख, पूजा विधि, महत्व, मुहूर्त व कथा

Govardhan Puja 2022: 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा पर्व, जानें विधि, मुहूर्त, महत्व व कथा

Diwali 2022: दीपावली पर इस विधि से करें देवी लक्ष्मी की पूजा, जानें तारीख, मुहूर्त और आरती