20 अगस्त तक सिंह राशि में रहेगा बुध, किसी को देगा फायदा-किसी को नुकसान, जानिए आपकी राशि का हाल

Published : Aug 01, 2022, 05:34 PM ISTUpdated : Aug 01, 2022, 05:35 PM IST
20 अगस्त तक सिंह राशि में रहेगा बुध, किसी को देगा फायदा-किसी को नुकसान, जानिए आपकी राशि का हाल

सार

ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों को अलग-अलग पद दिए गए हैं जैसे सूर्य ग्रहों का राजा है, उसी तरह बुध ग्रहों का राजकुमार। बुध ग्रह एक महीने में कई बार राशि बदलता है। चंद्रमा के बाद अगर सबसे तेज गति किसी ग्रह की है तो वो बुध ग्रह की ही है।  

उज्जैन. पिछले कुछ दिनों से बुध ग्रह लगातार परिवर्तन कर रहा है। जुलाई 2022 में बुध ग्रह 2 बार राशि बदल चुका है और अब ये ग्रह  31 जुलाई की रात से सिंह राशि में प्रवेश कर चुका है। ये सूर्य के स्वामित्व की राशि हैं। बुध इस राशि में 20 अगस्त तक रहेगा। बुध के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। किसी के लिए शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए आपके लिए कैसा रहेगा बुध का राशि परिवर्तन…

मेष राशि
बुध के सिंह राशि में आने से मेष राशि वाले लोगों के जीवन में मिला-जुला असर दिखाई देगा। इस राशि वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में मनचाही सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलने के योग इस समय बन रहे हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आने पर खुशियों का माहौल रहेगा।

वृषभ राशि
बुध के राशि परिवर्तन से इनकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। ये लोग कोई बड़ा सौदा न करें तो बेहतर रहेगा, नहीं तो भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जमीन-जायदाद के मामलों से बचकर रहें। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने से तनाव बढ़ सकता है।

मिथुन राशि 
इस राशि वालों को न चाहते हुए कोई काम करना पड़ सकता है। लेकिन कठिन परिस्थितियों में भी इन्हें विजय प्राप्त होगी। यात्रा पर जाने जाने का मौका मिलेगा, ये आपके लिए यादगार साबित हो सकता है। पुराने अच्छे कर्मों का फल इस समय आपको मिल सकता है।

कर्क राशि
इस राशि वाले जोखिम वाला इन्वेस्टमेंट भूलकर भी न करें, नहीं तो निकट भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के व्यापारियों को अच्छा-खासा फायदा इस दौरान हो सकता है। जो लोग इस समय नौकरी की तलाश में हैं, उनकी कामना पूरी हो सकती है।

सिंह राशि 
बुध के सिंह राशि में जाने से इस राशि वालों को फायदा होता नजर आ रहा है। इन्हें इस समय बेहतरीन फायदे के योग बनते नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा है। आय के साधन बढ़ेंगे। नौकरी में बड़े अधिकारियों का साथ मिलेगी। कोई मांगलिक कार्य परिवार में हो सकता है। 

कन्या राशि
इस राशि वाले किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अगर कोई काम अटका हुआ है तो उसमें भी गति आएगी। वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याएं भी इस समय दूर हो सकती है। बस इस बात का ध्यान रखें कि अनावश्यक खर्च न करें। नहीं तो निकट भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 

तुला राशि
इस राशि की महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान रखें। नियमित रूप से चेकअप करवाते रहें। पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा करने से बचें। सफलता पाने के लिए और अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें।

वृश्चिक राशि 
इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं, जो सफल भी रहेंगे। संतान से जुड़ी कोई समस्या है तो वह भी इस दौरान दूर हो सकती है। सेहत में सुधार होगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी बन रहे हैं। करियर में तेजी आने से मन प्रसन्न रहेगा। 

धनु राशि
इस राशि वालों का रूझान धर्म और अध्यात्म की ओर हो सकता है। नई नौकरी के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है। विवाह आदि से जुड़ी वार्ता सफल हो सकती है। इस समय प्रेम संबंधों से बचकर रहें तो बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई नई मुसीबत में फंस सकते हैं।

मकर राशि
इस राशि के लोग जीवन साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। सेहत से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। इस राशि के लोगों के आर्थिक स्तर में अचानक सुधार देखने को मिलेगा। पैसों की तंगी से अगर कोई काम रुका हुआ है तो वह भी सम यपर पूरा हो सकता है। 

कुंभ राशि
इस राशि वालों की लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है हालांकि ये मनमुटाव अधिक समय तक नहीं रहेगा। बिजनेस के लिए समय अनुकूल है। लेकिन किसी कर्मचारी पर अधिक भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

मीन राशि
इस राशि वाले अनैतिक कामों से दूर रहें तो बेहतर रहेगा। भूलकर भी कोई बड़ा निर्णय इस समय न लें तो बेहतर रहेगा, नहीं तो किसी बड़े संकट में फंस सकते हैं। हालांकि ये संकट कुछ ही समय के लिए रहेगा। पति-पत्नी में किसी बात पर बड़ा विवाद भी हो सकता है।


ये भी पढ़ें-

Nagpanchami 2022: कौन हैं नागों के राजा, जो शिवजी के गले में निवास करते हैं, क्या आप जानते हैं ये रोचक बातें?

Nagpanchami 2022: कालसर्प दोष से हैं परेशान तो रोज सुबह करें 10 मिनिट का ये आसान उपाय

Nagpanchami 2022: रहस्यमयी हैं ये 5 प्राचीन नाग मंदिर, आज तक कोई जान नहीं पाया इनसे जुड़े राज़
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम