Budh Gochar 2022: 31 जुलाई को बुध बदलेगा राशि, खुल जाएंगे इन 4 राशि वालों की किस्मत के दरवाजे

Published : Jul 25, 2022, 05:11 PM IST
Budh Gochar 2022: 31 जुलाई को बुध बदलेगा राशि, खुल जाएंगे इन 4 राशि वालों की किस्मत के दरवाजे

सार

चंद्रमा के बाद बुध ग्रह सबसे जल्दी राशि परिवर्तन करता है। जुलाई 2022 में ये ग्रह तीसरी बार राशि बदलने जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, महीने के आरंभ में यानी 2 जुलाई को बुध ने मिथुन राशि में प्रवेश किया था।

उज्जैन. बुध ग्रह 16 जुलाई को मिथुन से निकलकर कर्क राशि में आया था और अब 31 जुलाई को बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेगा। बुध ग्रह के सिंह राशि में जाने का प्रभाव सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। कुछ राशि के लोगों को बुध के राशि परिवर्तन से सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आगे जानिए उन राशियों के बारे में जिन्हें बुध के राशि परिवर्तन से फायदा हो सकता है…

कर्क राशि
इस राशि के लोगों को बुध के सिंह राशि में जाने से फायदा होता नजर आ रहा है। इस राशि के व्यापारियों को अच्छा-खासा फायदा इस दौरान हो सकता है। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जोखिम वाला इन्वेस्टमेंट भूलकर भी न करें, नहीं तो निकट भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग इस समय नौकरी की तलाश में हैं, उनकी कामना पूरी हो सकती है।

कन्या राशि
इस राशि के लोगों को बुध के सिंह राशि में प्रवेश करने से लाभ होने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याएं भी इस समय दूर हो सकती है। बस इस बात का ध्यान रखें कि अनावश्यक खर्च न करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलेगी। अगर कोई काम अटका हुआ है तो उसमें भी गति आएगी।

वृश्चिक राशि 
इस राशि वालों को बुध के राशि परिवर्तन से पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। इस दौरान इनका करियर में तेजी से आगे बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं जो सफल भी रहेंगे। संतान से जुड़ी कोई समस्या है तो वह भी दूर हो सकती है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी

मकर राशि
इस राशि के लोगों के आर्थिक स्तर में सुधार आएगा। पैसों की तंगी से अगर कोई काम रुका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है। जीवन साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। कुल मिलाकर बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा।


ये भी पढ़ें...

Sawan 2022: सावन में करें ये छोटा-सा उपाय, घर बैठे मिल जाएगा 12 ज्योतिर्लिंगों की पूजा का फल

Sawan 2022: सावन में करें इन 5 में से कोई 1 उपाय, किस्मत चमकते देर नहीं लगेगी

Sawan 2022: सावन में रोज ये 1 चीज शिवजी को चढ़ाने से कंगाल भी बन सकता है धनवान

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम