Rahu Gochar April 2022: मालामाल को कंगाल बना सकता है राहु, इसके राशि बदलने से कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर?

12 अप्रैल, मंगलवार से राहु ग्रह राशि बदलकर वृषभ से मेष में प्रवेश कर चुका है। इस राशि में ये ग्रह 18 महीने तक रहेगा। आमतौर पर सभी ग्रह सीधे चलते हैं और कभी-कभी वक्री होते हैं यानी उल्टी चाल चलते है, जबकि राहु हमेशा उल्टी चाल ही चलता है।

Manish Meharele | Published : Apr 13, 2022 10:46 AM IST

उज्जैन. राहु के मेष राशि में आने से कुछ राशि के लोगों पर इसका शुभ तो कुछ पर अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं कुछ राशि वालों के लिए ये राशि परिवर्तन सामान्य फल देने वाला रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुण्डली में राहु यदि कन्या राशि में है तो स्वराशि का माना जाता है। राहु वृष राशि में उच्च स्थिति का और धनु राशि में नीच स्थिति का फल देता है। राहु के राशि परिवर्तन का किस राशि पर कैसा असर होगा, आगे जानिए…

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2022: इस मंदिर में पत्नी के साथ स्थापित हैं हनुमानजी, दर्शन से वैवाहिक जीवन रहता है सुखी

मेष राशि
इस राशि के लोगों जीवन में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आज का काम कल पर न टालें, नहीं तो बनी हुई बात बिगड़ सकती है। अपनी योजनाओं के बारे में किसी को न बताएं। नौकरी में बॉस की कही हुई बात मानते रहेंगे तो अच्छा रहेगा। 

वृषभ राशि
पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी रखें, नहीं तो धन हानि हो सकती है। कोई बुरी खबर आपका मन दुखा सकती है। किसी से भी विवाद न करें और कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। यात्रा पर जाते समय सावधानी रखें। न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। 

Latest Videos

मिथुन राशि
बिजनेस के लिए ये समय बहुत बेहतर साबित होगा। लेकिन परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों के साथ मतभेद आपको परेशान कर सकता है। नौकरी में बड़े अधिकारियों का आपको सहयोग मिलेगा। इस समय आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की सभी लोग तारीफ करेंगे। 

कर्क राशि
समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नौकरी और बिजनेस में उन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। उन्हें कोई बड़ा पद इस दौरान मिल सकता है। जमीन जायदाद खरीदने के योग भी बन रहे हैं। 
 

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2022 Upay: हनुमान जयंती पर करें ये आसान उपाय, धन लाभ के साथ होंगे दूसरे फायदे भी

सिंह राशि
कुछ कामों की शुरूआत में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। लेकिन जल्दी ही सबकुछ ठीक भी हो जाएगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। जिन लोगों के विवाह की बात चल रही है, उसमे थोड़ी परेशानी आ सकती है। विदेश में नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं।

कन्या राशि
पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है। बिजनेस और नौकरी को लेकर भी स्थिति ठीक नहीं कही जा सकती। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले अटक सकते हैं। किसी विद्वान की सलाह लेकर ही कोई नया सौदा करें तो बेहतर रहेगा। विरोधी आपके विरुद्ध कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। 

तुला राशि
राहु का प्रभाव इस राशि के लोगों के लिए काफी मिलाजुला रहेगा। प्रमोशन होने हो सकता है। वैवाहिक जीवन में किसी बात पर कटुता आ सकती है। कोई सरकारी टेंडर आपके पक्ष में आ सकती है। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। 
 

ये भी पढ़ें- Mahavir Jayanti 2022: कौन थे भगवान महावीर, क्यों मनाते हैं इनकी जयंती? जानिए इनसे जुड़ी खास बातें
 

वृश्चिक राशि
कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपको पक्ष में आ सकते हैं। अपनी काबिलियत के बल पर आप विकट परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। देश-विदेश घूमने का मौका आपको मिल सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और नौकरी में कोई बड़ा पद भी मिल सकता है।

धनु राशि
संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। परिवार के बड़े बुजुर्गों के सहयोग से आप आगे बढ़ेंगे। अपनी योजनाएं किसी को न बताएं, नहीं तो बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए सफलता पाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी होगी।

मकर राशि
दोस्तों या रिश्तेदारों से जुड़ी कोई बुरी खबर आपको परेशान कर सकती है। माता-पिता की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। न चाहते हुए भी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। व्यर्थ के विवादों से बचें।

कुंभ राशि
इस समय आपको कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं, लेकिन सफलता भी इसी से मिलेगी। आपकी जिद ही आपको सफल बनाने में मददगार साबित होगी। कुछ लोग आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं, लेकिन बाद ही वही आपका साथ भी देंगे। कानूनी मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं।

मीन राशि
पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकता है। कोशिश करें कि इस समय किसी से कर्ज न लें, नहीं तो बाद में आप उलझ सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना सिखना होगा। राहु के प्रभाव से आकस्मिक धन लाभ के योग भी बनेंगे और अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- 

Baisakhi 2022: बैसाखी पर हुई थी खालसा पंथ की स्थापना, सिक्खों की कुर्बानी से जुड़ी है ये महत्वपूर्ण घटना

Baisakhi 2022: इस साल कब मनाया जाएगा बैसाखी पर्व? जानिए क्यों मनाते हैं ये उत्सव व अन्य खास बातें

राहु-केतु के राशि परिवर्तन से बन रहे हैं प्राकृतिक आपदा और दुर्घटना के योग, कामकाज में भी हो सकता है बदलाव

Hanuman Jayanti 2022: 16 अप्रैल को रवि योग में मनाई जाएगी हनुमान जयंती, ये है पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा

राहु के राशि परिवर्तन से बढ़ सकती हैं इन 4 राशि वालों की परेशानी, कहीं आप भी तो नहीं इस लिस्ट में
 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts