Shani Rashi Parivartan 2023: साल 2023 के पहले महीने में शनि बदलेगा राशि, चमकेगी 4 राशि वालों की किस्मत

Published : Nov 16, 2022, 02:08 PM ISTUpdated : Nov 16, 2022, 05:25 PM IST
Shani Rashi Parivartan 2023: साल 2023 के पहले महीने में शनि बदलेगा राशि, चमकेगी 4 राशि वालों की किस्मत

सार

Shani Transit 2023: ज्योतिष शास्त्र में शनि को रहस्यमयी ग्रह कहा जाता है। ये ग्रह सबसे धीमी गति से चलता है इसलिए ये ग्रह सबसे ज्यादा एक राशि में समय व्यतीत करता है। वर्तमान में ये ग्रह मकर राशि में स्थित है।  

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, शनि ग्रह एक ग्रह में ढाई साल रहता है। ये ग्रह बीच-बीच में वक्री और मार्गी होता रहता है। वर्तमान में शनि ग्रह (Shani Transit 2023) मकर राशि में मार्गी अवस्था में है। ये ग्रह 17 जनवरी 2023 को मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। मकर और कुंभ दोनों ही शनि के स्वामित्व की राशि है। इसलिए ये कह सकते हैं कि शनि अपने एक घर से निकलकर दूसरे घर में प्रवेश कर रहा है। शनि के कुंभ राशि में जाने से इसका असर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। कुछ राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। आगे जानिए कौन-सी वो राशियां…

मेष राशि
इस राशि के लोगों को शनि के राशि परिवर्तन से अच्छा-खासा फायदा होता नजर आ रहा है। व्यापारियों को मुनाफा होगा और इनकम का स्त्रोत भी एक से अधिक हो सकता है। दोस्तों की मदद से परेशानियां कम हो सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से सहयोग मिलेगा और गुप्त विद्याओं में सफलता भी मिल सकती है।

वृष राशि  
शनिदेव की कृपा से इस राशि के लोगों को नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। बिनजेस में कोई बड़ी डील भी हो सकती है। राजनीति, धर्म व कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से फायदा होता नजर आ रहा है। साझेदारी से जुड़े कामों में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि  
शनि के प्रभाव से नौकरी से संबंधित अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। पुरानी बीमारी दूर हो सकती है। विदेश जाने के प्रयास सफल रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उनकी मेहनत का फल मिलने वाला है। आपकी वाणी प्रभावी होगी और यात्राएं शुभ रहेंगी। 

धनु राशि 
शनि के शुभ प्रभाव से साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। विदेश से धन लाभ की प्राप्ति होगी। भाइयों और दोस्तों के सहयोग से परेशानियां दूर होंगी। काम के सिलसिले में यात्राएं होती रहेंगी। शेयर मार्केट से फायदा होगा। स्टूडेंट्स को भी मनचाही सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Ank Rashifal 2023: बिजनेस-नौकरी और सेहत, अंक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023?

Ank Rashifal 2023: संघर्ष-दुर्घटना और परेशानी, अंक 2 वालों के लिए और क्या-क्या लेकर आया है साल 2023?

Ank Rashifal 2023: करियर-फैमिली और बिजनेस, अंक 3 वालों को साल 2023 में किस क्षेत्र में मिलेगी सफलता?
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम