Shukra Gochar 2022: 18 जून को शुक्र बदलेगा राशि, इन 6 राशि वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस, मिलेगी मनचाही सफलता

Published : Jun 16, 2022, 10:49 AM IST
Shukra Gochar 2022: 18 जून को शुक्र बदलेगा राशि, इन 6 राशि वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस, मिलेगी मनचाही सफलता

सार

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है कि कौन-सा ग्रह कितने समय में राशि बदलता है और किस समय किन ग्रहों की युति बनती है आदि। इन सभी ग्रहों का मानव जीवन पर क्या असर होता है, इसके बारे में ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र एक ऐसा ग्रह है जो हमारे वैवाहिक जीवन और सुख-सुविधाओं पर व्यापक असर डालता है। कुंडली में यदि शुक्र शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को अपने जीवन में हर तरह की सुख-सुविधाएं मिलती हैं और यदि अशुभ हो तो उसे अपने जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बार शुक्र ग्रह 18 जून, शनिवार को मेष राशि से निकलकर वृष में प्रवेश करने जा रहा है। शुक्र के राशि बदलने का शुभ प्रभाव किन राशियों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा, जानिए उनके बारे में…

मेष राशि 
शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को करियर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलताएं मिल सकती हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को भी इससे फायदा होने की उम्मीद है। जो लोग अभी तक किसी वजह से आर्थित तंगी से जूझ रहे थे, उन्हें अचानक धन लाभ हो सकता है। ये समय इन्वेस्टमेंट के लिए भी बहुत ही खास रहेगा, इसका फायदा आने वाले भविष्य में देखने को मिलेगा।  

वृषभ राशि 
ये शुक्र ग्रह की ही राशि है और ये ग्रह इसी राशि में प्रवेश करेगा, जिसके चलते इस राशि के लोगों पर जबरदस्त फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के लोगों के इनकम ऑफ सोर्स बढ़ सकते हैं। एक से अधिक स्थान से पैसा आने से इनका लीविंग स्टैंडर्ड भी हाई होगा। ये लोग यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए समय बहुत ही शुभ है। 

कर्क राशि 
इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना भी बन रही है। नौकरी में प्रमोशन और मनचाहा इंक्रीमेंट होने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है, जिससे शानदार फायदा होगा। इस राशि के लोगों का बैंक बैलेंस बढ़ सकता है और ये बचत भी कर पाएंगे।

सिंह राशि
नौकरीपेशा को नई नौकरी मिल सकती है। ट्रांसफर करवाने की इच्छा रखते हैं तो वो भी पूरी हो सकती है। इस समय इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। पिछले समय में की मेहनत का पूरा फल इस दौरान मिल सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

कन्या राशि
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए भाग्यशाली साबित होगा। इनकी इनकम में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए भी ये समय ठीक है। पैतृक संपत्ति से फायदा मिल सकता है। अगर कहीं पैसा लंबे समय से अटका हुआ है तो वो भी इस दौरान वापस मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों पर भी शुक्र के राशि परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इनकी आय में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस से जुड़े मामलों में मनचाही सफलता मिल सकती है और राजनीति से जुड़े लोगों बड़ा पद भी मिल सकता है। कुल मिलाकर ये समय इस राशि के लोगों के लिए हर तरह से शुभ रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Yogini Ekadashi 2022: कब किया जाएगा योगिनी एकादशी व्रत? जानिए शुभ मुहूर्त, कथा और महत्व


Mithun Sankranti 2022: मिथुन संक्रांति 15 जून को, ये 3 उपाय करने से मिलेंगे शुभ फल और दूर होगा ग्रहों का दोष

Ashadha Month 2022 Vrat Tyohar: आषाढ़ मास में कब, कौन-सा व्रत-त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानिए पूरी डिटेल
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम