Surya Rashi Parivartan: सूर्य के राशि बदलने से और बढ़ेगी मंहगाई, जानिए कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि बदलता है। सूर्य के राशि बदलने की अवधि 30 दिन बताई गई है। इस बार सूर्य 15 जून, बुधवार को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में सूर्य 13 जुलाई तक रहेगा।

Manish Meharele | Published : Jun 15, 2022 6:24 AM IST

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य के राशि बदलने से महंगाई बढ़ सकती है। वहीं संक्रांमक रोगों में कमी देखने को मिलेगी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के संबंध पड़ोसी व अन्य देशों के साथ काफी अच्छे रहेंगे। देश में कहीं खंड बारिश तो कहीं अतिवृष्टि के योग बनेंगे। संप्रादायिक तनाव हो सकते हैं। साथ ही सूर्य के राशि परिवर्तन का असर हर व्यक्ति के जीवन पर भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलेंगे। किसी के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए सूर्य के मिथुन राशि में जाने का किस राशि पर कैसा असर होगा…

मेष राशि
इस राशि के लोगों के पराक्रम में वृद्धि होगी और साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। भूमि, संपत्ति आदि अचल खरीदने के योग बनेंगे। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बीताने का मौका मिलेगा। यहां से सूर्य भाग्य भाव को देख रहा है इसलिए इस राशि वालों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि
सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे इन्हें भविष्य में फायदा होगा। अधिकारी भी इनके काम से खुश रहेंगे। आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। संपत्ति या जमीन में निवेश करने के लिए समय एकदम उपयुक्त है, इससे निकट भविष्य में फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा।

मिथुन राशि 
नौकरी में अधिकारियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी नियंत्रण रखें। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। मन में निराशा और असंतोष की भावना आ सकती है। इस राशि के लोग बेकार की बातों पर क्रोध न करें, नहीं तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। 

कर्क राशि
इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और मनचाहा इंक्रीमेंट होने से घर-परिवार में भी खुशियां बनी रहेंगी। विदेश यात्रा के योग इस राशि के लिए बन रहे हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। कोर्ट में कोई मामला विचाराधीन है तो तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। 

सिंह राशि
इस राशि के अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई खुशी मिल सकती है और आर्थिक सहायता भी। इनकम में भी वृद्धि होने की संभावना है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति तो बेहतर होगी ही साथ ही समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय काफी अच्छा रहेगा। 

कन्या राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय उपयुक्त है क्योंकि इस समय आपको अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे इनकी योजना सफल रहेगी। कंपनी में इनका योगदान देखते हुए कोई बड़ा पद भी इन्हें मिल सकता है। विद्यार्थियों को करियर में मनचाही सफलता मिलने से घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने निवेश से फायदा भी होगा।

तुला राशि
इस राशि के लोगों के लिए आत्मविश्वास में कमी असफलता का कारण बन सकती है। पारिवारिक समस्याओं के कारण तनाव बढ़ सकता है। यात्रा के दौरान धन हानि के योग बन रहे हैं। मन में क्रोध की अधिकता होने से बनी हुई बात बिगड़ सकती है। और भी परेशानियों का सामना इस राशि के लोगों को करना पड़ सकता है। 

वृश्चिक राशि
भाइयों से किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बात ज्यादा बिगड़ेगी नहीं। ऑफिस के कामों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ट्रांसफर के योग भी इस दौरान बन रहे हैं। संभलकर रहना होगा नहीं तो नौकरी छूट भी सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। 

धनु राशि
इस राशि के लोगों के बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार आने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन पहले से खुशहाल रहेगा। पैसों से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन मिल सकता है। सूर्य की सीधी नजर लग्न भाव पर होने से शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। पारिवारिक मसले हल हो सकते हैं।

मकर राशि  
इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। इनकम के नए साधन मिल सकते हैं। समाज या नौकरी में कोई बड़ा मान-सम्मान मिल सकता है। सूर्य के छठे भाव में होने से आंखों से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी होने से कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे। 

कुंभ राशि 
बिजनेस से जुड़े काम आपकी लापरवाही से अटक सकते हैं। नौकरी में काम की अधिकता होने से शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। पांचवें भाव में सूर्य के आने से कोई अच्छी खबर भी इस राशि के लोगों को मिल सकती है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

मीन राशि
नौकरी में परिवर्तन होने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के विद्याथियों के लिए भी समय ठीक नहीं है। बातचीत के दौरान आपको सयंमित रहना होगा, नहीं तो किसी से बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। वाहन से जुड़े मामले परेशानी में डाल सकते हैं। इस समय जो भी फैसला लें, सोच-समझकर लें।

ये भी पढ़ें-

ओडिशा में 4 दिन मनाया जाता है धरती की माहवारी का पर्व, इस दौरान नहीं किए जाते ये काम, बहुत अनोखी है ये परंपरा


Mithun Sankranti 2022: मिथुन संक्रांति 15 जून को, ये 3 उपाय करने से मिलेंगे शुभ फल और दूर होगा ग्रहों का दोष

Ashadha Month 2022 Vrat Tyohar: आषाढ़ मास में कब, कौन-सा व्रत-त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानिए पूरी डिटेल

 

Share this article
click me!