Mithun Sankranti 2022: मिथुन संक्रांति 15 जून को, ये 3 उपाय करने से मिलेंगे शुभ फल और दूर होगा ग्रहों का दोष

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसे संक्रांति कहते हैं। इस बार सूर्य 15 जून, बुधवार को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करने जा रहा है।

Manish Meharele | Published : Jun 15, 2022 3:23 AM IST

उज्जैन. सूर्य के मिथुन राशि में जाने से ये मिथुन संक्रांति (Mithun Sankranti 2022) कहलाएगी। धर्म ग्रंथों में इस घटना को पर्व यानी उत्सव कहा गया है। इस दिन स्नान-दान, पूजा, उपाय, जप-तप आदि करने का विशेष महत्व बताया गया है। 15 जून को दोपहर करीब 12.20 पर सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। इस वजह से सूर्य पूजा और दान करने के लिए पुण्य काल दोपहर 12.20 से शाम 7:20 तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में की गई पूजा और दान से बहुत पुण्य मिलता है। इसी दौरान किए गए श्राद्ध से पितर भी संतुष्ट होते हैं। आगे जानिए इस दिन कौन-से उपाय (Mithun Sankranti Ke Upay) कर सकते हैं…

ग्रहों के दोष दूर करने के लिए ये उपाय करें 
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा बताया गया है। मान्यता है कि सूर्य के उपाय करने से हर ग्रह की शांति हो जाती है। सूर्य के उपाय करने के लिए संक्रांति बहुत ही उत्तम दिन माना जाता है। 15 जून को मिथुन संक्रांति पर सूर्यदेव की पूजा करें। इस दौरान लाल कपड़े पहनें और लाल चंदन, लाल फूल आदि चीजें सूर्यदेव को चढ़ाएं। किसी ब्राह्मण को गेहूं, तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र, गुड़ आदि चीजों का दान करें। इससे ग्रहों के दोष दूर होते हैं।

पितरों की शांति के लिए करें श्राद्ध-तर्पण
अगर आप पितृ दोष से परेशान हैं तो संक्रांति पर कुछ खास उपाय करने से आपकी ये परेशानी दूर हो सकती है। मिथुन संक्रांति पर दोपहर के समय किसी तीर्थ स्थान पर या अपने घर पर ही पितरों की शांति के लिए योग्य ब्राह्मण के माध्यम से श्राद्ध व तर्पण करें। अगर ये भी संभव न हो तो गाय को हरा चारा खिलाए। जरूरतमंदों को भोजन करवाएं या किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें। ये उपाय करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

शुभ फल पाने के लिए करें ये उपाय
घर-परिवार में सुख-शांति के लिए मिथुन संक्रांति पर पौधारोपण करें। पीपल और तुलसी पर जल चढ़ाएं। भगवान को मिठाई का भोग लगाएं और बाद में इसे पूरे परिवार के लोगों के साथ बांटकर खाएं। मछलियों के लिए तालाब या नदी में आटे की गोलियां बनाकर डालें। पक्षियों के लिए दाने का प्रबंध करें। छोटे गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं। ये छोटे-छोटे उपाय आपकी लाइफ में ढेर सारी खुशियां ला सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

Ashadha Month 2022 Vrat Tyohar: आषाढ़ मास में कब, कौन-सा व्रत-त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानिए पूरी डिटेल


Ashadha Gupt Navratri 2022: कब से शुरू होगी आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि, क्यों इतने खास होते हैं ये 9 दिन?
 

बचाना चाहते हैं अपनी जान और सम्मान तो इन 4 परिस्थितियों में फंसते ही वहां से हो जाएं नौ-दो-ग्यारह
 

Share this article
click me!