Shukra Gochar 2022: शुक्र के राशि बदलने से इन 4 राशि वालों की बढ़ेगी परेशानी, बिगड़ सकता है घर का बजट

ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रह बताए गए हैं, इन सभी ग्रहों का अलग-अलग महत्व बताया गया है। ये ग्रह हमारे जीवन को किसी न किसी रूप में प्रभावित करते हैं। इन सभी ग्रहों में शुक्र ग्रह का महत्व भी काफी खास है। इसे चमकीला ग्रह भी कहते हैं।
 

Manish Meharele | Published : Jun 17, 2022 5:49 AM IST / Updated: Jun 17 2022, 03:02 PM IST

उज्जैन. शुक्र ग्रह से ही व्यक्ति को अपने जीवन में सुख-सुविधाएं, ऐशो-आराम, धन-दौलत और संपत्ति मिलती है। ये ग्रह समय-समय पर राशि बदलता रहा है। इस बार ये ग्रह 18 जून को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कुछ लोगों के लिए फायदे वाला रहेगा, वहीं कुछ लोगों को इस वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको उन 4 राशि वा्लों को बता रहे हैं, जिनके ऊपर शुक्र के राशि परिवर्तन का निगेटिव असर देखने को मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

मिथुन राशि
शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों की लाइफ में परेशानियां बढ़ सकती हैं। बेवजह के खर्चे बढ़ सकते हैं, इससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस समय सेहत को लेकर भी सावधान करने की जरूरत है। पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में हल्की नोंक-झोंक आपका तनाव बढ़ा सकती है। इस समय आपको हर फैसला सोच-समझकर लेना होगा, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। मेहमानों के आने से व्यर्थ की भागदौड़ आपको परेशान कर सकती है।

तुला राशि 
शुक्र ग्रह इस राशि के स्वामी है, लेकिन आठवें भाव में गोचर करने के कारण इस राशि के लिए ये समय ठीक नहीं रहेगा। सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। छोटी-छोटी बातों पर घर-परिवार में विवाद हो सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियां लगातार बनी रहेगी। पैसों से जुड़े मामलों को लेकर भी सावधान रहना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। इन्वेस्टमेंट न ही करें तो बेहतर है। अगर जरूर हो तो किसी अनुभवी की सलाह लें।

धनु राशि 
शुक्र ग्रह इस राशि से छठे भाव में प्रवेश करेंगे जो शत्रु और रोग का भाव कहा जाता है। इसलिए इस राशि के लोगों को अपने दुश्मनों से सावधान रहना होगा। आपके विरुद्ध कोई षड़यंत्र रचा जा सकता है या आपकी इमेज खराब करने की कोशिश भी की जा सकती है। अचानक सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या सामने आ सकती है। नौकरी में अधिकारियों से किसी बात पर विवाद होने की संभावना भी बन रही है। अन्य छोटी-मोटी परेशानियां भी बनी रहेंगी।

मीन राशि 
शुक्र के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों का खर्च बढ़ सकता है जो भविष्य के लिए ठीक नहीं है। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उनके लिए भी ये समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दूसरों लोग अपने फायदे के लिए आपके ऊपर गलत इल्जाम लगा सकते हैं। इसलिए गलत काम करने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में असफलता मिलने से मन उदास रहेगा। हाथ और कंधे से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।


ये भी पढ़ें-

Shukra Gochar 2022: 18 जून को शुक्र बदलेगा राशि, इन 6 राशि वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस, मिलेगी मनचाही सफलता


Yogini Ekadashi 2022: कब किया जाएगा योगिनी एकादशी व्रत? जानिए शुभ मुहूर्त, कथा और महत्व

Mithun Sankranti 2022: मिथुन संक्रांति 15 जून को, ये 3 उपाय करने से मिलेंगे शुभ फल और दूर होगा ग्रहों का दोष
 

Share this article
click me!