Surya Gochar 2022: सूर्य ने किया तुला राशि में प्रवेश, 12 राशियों में से किसे होगा फायदा-किसे नुकसान?

Published : Oct 17, 2022, 09:31 AM IST
Surya Gochar 2022: सूर्य ने किया तुला राशि में प्रवेश, 12 राशियों में से किसे होगा फायदा-किसे नुकसान?

सार

Surya Gochar 2022: सूर्य को नवग्रहों का राजा कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा और पिता का कारक कहा गया है। सूर्य की शुभ स्थिति के कारण कई फायदे होते हैं वही अशुभ स्थिति जीवन में परेशानी का कारण बनती है।  

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। इस बार सूर्य 17 अक्टूबर, सोमवार को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि (Surya Gochar 2022) में प्रवेश कर चुका है। ये सूर्य की नीच राशि है यानी इस राशि में आने से सूर्य के प्रभाव में कमी आएगी। इसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। किसी के लिए ये फायदेमंद रहेगा तो किसी के लिए नुकसानदायक। आगे जानिए सूर्य के तुला राशि में प्रवेश करने से किस राशि पर इसका क्या असर होगा…

मेष राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों के वैवाहिक सुख में कमी आ सकती है, साथ ही परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। इन लोगों को अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

वृषभ राशि 
इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। इन्हें पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। सरकार की ओर से कोई फायदा हो सकता है। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बीतेगा का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि 
इस राशि वालों को मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरी में किसी बड़े अधिकारी से विवाद हो सकता है। संतान को लेकर कोई चिंता सताती रहेगी। इन्वेस्टमेंट से नुकसान होने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि 
इस राशि के लोगों को धनहानि का सामना करना पड़ सकता है। गलत गतिविधियों में पकड़े जाने के चलते मान हानि भी हो सकती है। इस दौरान अपने दुश्मनों से सतर्क रहें, कोई षड़यंत्र आपके विरुद्ध हो सकता है।

सिंह राशि 
इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। अटका हुआ पैसा इस दौरान मिल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई बड़ा पद भी इस राशि वालों को मिलने की संभावना है।

कन्या राशि 
इस राशि के लोगों को सूर्य के राशि बदलने से हानि हो सकती है। पैतृक संपत्ति के मामलों में फैसला आपके विपरीत आ सकता है। दोस्तों और परिजनों से किसी बात पर विवाद भी हो सकता है।

तुला राशि 
सूर्य इसी राशि में प्रवेश करेगा, ये सूर्य की नीच राशि है। इस राशि के लोगों को सिर व आंखों से जुड़ी कोई बीमारी हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को असफलता मिलेगी। धन हानि के योग भी बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि 
इस राशि के लोगों का नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे है। अन्य परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा। संतान से जुड़ी कोई समस्या आपके मानसिक तनाव का कारण बन सकती है।

धनु राशि 
इस राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साथ ही आपका मान-सम्मान भी बढे़गा। समय आपके पक्ष में बना हुआ है और भी कई सफलताएं इस दौरान मिलेगी।

मकर राशि
इस राशि के लोगों के बिजनेस में तेजी आएगी जिससे धन लाभ होगा। अनुभवी लोगों की सलाह आपके का आएगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। परिवार के बुजुर्ग भी आपसे खुश रहेंगे। 

कुंभ राशि 
कोई बड़ा पारिवारिक विवाद हो सकता है। मानसिक दबाव के चलते कोई गलत निर्णय भी आप ले सकते हैं। पैसा अधिक खर्च होने के कारण परेशानी और भी बढ़ सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशि 
कोर्ट-कचहरी व मुकदमें में असफलता के योग बन रहे हैं। धन का अपव्यय होगा यानी न चाहते हुए भी पैसा खर्च करना पड़ेगा। समय अनुकूल नहीं है, कोई बड़ा फैसला इस समय न लें।


ये भी पढ़ें-

Diwali 2022: दीपावली की रात आप भी करते हैं ये 1 काम तो हो जाइए सावधान?


Dhanteras 2022: धनतेरस पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें इस परंपरा के पीछे की वजह

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम