Sun Transit 2022: 18 अक्टूबर तक कन्या राशि में रहेगा सूर्य, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे होगा नुकसान?

Surya Ka Rashifal September 2022: सूर्य सौरमंडल का सबसे प्रमुख ग्रह है, इसलिए इसे ग्रहों का राजा भी कहते हैं। ये ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करता है। इस बार ये ग्रह 17 सितंबर, शनिवार को सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करेगा।
 

Manish Meharele | Published : Sep 16, 2022 5:29 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल का हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करता है। सूर्य भी इन ग्रहों में से एक है। ये ग्रह हर 30 दिन में राशि बदलता है। इस बार ये ग्रह 17 सितंबर, शनिवार को सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों के जीवन पर किसी न किसी रूप में जरूर दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए आपके लिए कैसा रहेगा सूर्य का ये राशि परिवर्तन…

मेष राशि 
इस राशि वालों के कॉन्फिडेंस में कमी हो सकती है, साथ ही नौकरी में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में काम का दवाब बढ़ सकता है। क्रोध के कारण बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। पत्नी से  वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। 

वृष राशि
इस राशि के लोगों को माता का सहयोग मिलेगा। अधिक खर्च होने से परेशान हो सकते हैं। बजट बिगड़ने से काफी लंबा समय पैसों की तंगी में गुजरेगा। नौकरी और बिजनेस में भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक रहेगा। इन्हें मेहनत का अनुसार फल मिलेगा।

मिथुन राशि 
इस राशि वालों का तनाव अचानक बढ़ सकता है। दोस्तों के सहयोग से स्थिति पर नियंत्रण पाने में सफल रहेंगे। दिनचर्या बिगड़ने से सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों से किसी बात पर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। बच्चों के कारण डिप्रेशन की स्थिति बन सकती है।

कर्क राशि 
इस राशि के लोग किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इससे मन में सकारात्मक भाव आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कोई नई परेशानी इस दौरान खड़ी हो सकती है। किसी बुजुर्ग की तबीयत अचानक खराब होने से अस्पताल के चक्कार लगाने पड़ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

सिंह राशि
सूर्य इस राशि से दूसरे स्थान पर रहेंगे जो कि धन का भाव है। इस राशि के लोगों का पैसा अगर कहीं अटका है तो वह इन्हें मिल सकता है। नौकरी के लिए कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। कुल मिलाकर समय इनके पक्ष का रहेगा। करियर से जुड़ी परेशानी भी दूर हो सकती है। 

कन्या राशि 
सूर्य के इस राशि में आने से इस राशि के लोग थोड़ी राहत महसूस करेंगे। मानसिक शांति इनके सुख में वृद्धि करेगी। व्यर्थ के कामों से दूर रहें नहीं तो किसी परेशानी में फंस सकते हैं। वाहन सुख में कमी आ सकती है। पुराने दोस्तों से मिलकर अच्छा लगेगा।

तुला राशि 
इस राशि के लोग परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। नौकरी में अधिकारियों की बात नजरअंदाज न करें, नहीं तो आपका डिमोशन भी हो सकता है। पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को और अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी मनचाहा परिणाम मिल सकता है। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को पार्ट टाइम जॉब मिलने से अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। अगर आप बिजनेस करते हैं तो आपका व्यापार बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा। पैतृक प्रापर्टी से भी लाभ के योग हैं। नया वाहन इस दौरान खरीद सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। 

धनु राशि
कोर्ट-कचहरी से संबंधित कोई मामला है तो उसमें सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप पहले से जॉब में हैं तो प्रमोशन के योग बन सकते हैं। इस समय आपको अधिकारियों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते टारगेट पूरे हो जाएंगे। 

मकर राशि 
इस राशि के लोगों को दोस्तों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। जिसके चलते परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। जीवनसाथी की हेल्थ को लेकर दौड़भाग करनी पड़ सकती है। कोई शुभ समाचार भी इस दौरान आपको मिल सकता है। बिजनेस में सुधार होने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। 

कुंभ राशि 
मन में निगेटिविटी ज्यादा होने से किसी से विवाद होने की स्थिति बनेगी। स्वयं पर नियंत्रण रखें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। खर्च अधिक होने से भी चिंताएं बढ़ सकती है। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं। धर्म और आध्यात्मक की ओर रुझान बढ़ सकता है।

मीन राशि 
रिश्तेदारों के सहयोग से कारोबार की बिगड़ी हुई स्थिति में सुधार हो सकता है। लेकिन फिर भी पारिवार में अशांति का माहौल रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति होने से थोड़ी सी राहत महसूस करेंगे। सेहत को लेकर सचेत रहें, लापरवाही भारी पड़ सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। 


ये भी पढ़ें-

जिस घर में होते हैं ये 3 काम, वहां खुशी-खुशी स्वयं ही चली आती हैं देवी लक्ष्मी


Shraddh Paksha 2022: इन 3 पशु-पक्षी को भोजन दिए बिना अधूरा माना जाता है श्राद्ध, जानें कारण व महत्व

Shraddha Paksha 2022: कब से कब तक रहेगा पितृ पक्ष, मृत्यु तिथि पता न हो तो किस दिन करें श्राद्ध?
 

Share this article
click me!