Surya Gochar July 2022: 17 जुलाई को सूर्य बदलेगा राशि, इन 4 राशि वालों को अचानक होगा धन लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करता है। इसका असर सभी लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलता है। सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है।

Manish Meharele | Published : Jul 14, 2022 12:12 PM IST / Updated: Jul 15 2022, 01:34 PM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। इस बार 17 जुलाई, रविवार को ग्रहों का राजा सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करने जा रहा है। इस राशि में सूर्य 17 अगस्त तक रहेगा। सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश को कर्क संक्रांति कहा जाएगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। कुछ के लिए ये शुभ फल प्रदान करने वाला होगा तो कुछ के लिए अशुभ फल देने वाला। आगे जानिए सूर्य का कर्क राशि में जाना किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा फायेदमंद रहेगा…

मिथुन राशि
सूर्य इस राशि से दूसरे भाव में प्रवेश करेगा, जो धन का भाव कहा जाता है। इस राशि के लोगों को किसी ऐसी जगह से धन लाभ हो सकता है, जिसके बारे में इन्होंने सोचा भी नहीं था। पैतृक धन भी इस समय आपको मिल सकता है। कानूनी मामले भी आपके पक्ष में होते नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर ये समय पैसों को लेकर आपके पक्ष में बना हुआ है। इसका फायदा आपको जरूर मिलेगा।

कर्क राशि 
सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों के इनकम ऑफ सोर्स बढ़ सकते हैं। जिसके चलते इनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा। कहीं से अचानक धन लाभ के योग भी इस समय बन रहे हैं। बिजनेस में भी अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। सामाजिक कार्यों में योगदान के चलते इन्हें कोई पद और सम्मान भी मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग भी आ सकता है। 

कन्या राशि 
सूर्य का कर्क राशि में जाना इस राशि के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस राशि के लोगों को नौकरी में मनचाहा प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी अच्छी सफलता मिलेगी। अगर पैसा कहीं अटका हुआ है तो वो भी इस समय मिल सकता है वो भी ब्याज के साथ। इससे आपको बहुत खुशी होगी। अचल संपत्ति जैसे जमीन-जायदाद से भी फायदा हो सकता है।

वृश्चिक राशि 
इस राशि के लोगों को परिवार के फायदा होने के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से मिली आर्थिक मदद इनकी परेशानियां दूर कर सकती है। कोई रिश्तेदार महंगा उपहार भी इन्हें दे सकता है। इस राशि वालों का दांपत्य जीवन में सुखमय रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सभी कामों में सफलता मिलेगी। ये समय इन्वेस्टमेंट के लिये भी एकदम उपयुक्त है।

ये भी पढ़ें-

mahakaleshwar Live Darshan: सावन के पहले दिन सिर्फ एक क्लिक से घर बैठे करें महाकाल ज्योतिर्लिंग के लाइव दर्शन


Sawan 2022: शुभ फल पाने के लिए सावन में रोज करें शिवजी की पूजा, जानिए विधि, मंत्र, उपाय और आरती

Sawan 2022: सावन के पहले दिन 12 तस्वीरों में करें भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन

Share this article
click me!