Sawan Ke Upay: ये हैं सावन के 7 आसान उपाय, एक बार भी कर लेंगे तो दूर हो जाएगी लाइफ की हर टेंशन

शिव भक्तों को सावन मास का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। इस महीने में सभी शिव भक्त विभिन्न माध्यमों से महादेव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। इस उपाय में कुछ आसान उपाय करने से हर परेशानी दूर हो सकती है।

Manish Meharele | Published : Jul 14, 2022 6:22 AM IST / Updated: Jul 17 2022, 09:07 AM IST

उज्जैन. इस बार सावन (Sawan 2022) का महीना 14 जुलाई से शुरू हो चुका है जो 11 अगस्त तक रहेगा। इस महीने में कोई उपवास आदि कर शिवजी की भक्ति करता है तो कोई तंत्र-मंत्र और ज्योतिषिय उपायों से शिवजी की कृपा पाना चाहता है। उद्देश्य सभी का एक है किसी भी तरह सावन में महादेव को प्रसन्न करने का। यदि आप भगवान शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं आगे बताए गए उपाय (Sawan Ke Upay) आपकी ये इच्छा पूरी कर सकते हैं।

1. सावन में रोज गाय को चारा खिलाएं। अगर ऐसा संभव न हो तो किसी गौशाला में पूरे 30 दिन के हिसाब से पैसे जमा करवा दें। समय हो तो स्वयं जाकर गौशाला में गायों की सेवा करें। ये उपाय बहुत ही आसान है, लेकिन इसका फायदा बहुत अधिक मिलता है। 
2. अगर आपके जीवन में परेशानियां लगातार बनी हुई हैं तो रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद शिवलिंग का अभिषेक साफ पानी से करें और भगवान से प्रार्थना करें। सावन में ये उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करता है।
3. यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो सावन में रोज गाय के कच्चे दूध (बिना उबला) में काले तिल डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से बीमारी जल्द ही ठीक होने लगती है।
4. आज के समय में डिप्रेशन एक आम समस्या बनती जा रही है। सावन में छोटा सा उपाय करने से इससे बचा जा सकता है। सावन में प्रत्येक सोमवार को चावल और गाय के दूध की बनी खीर भगवान शिव को अर्पित करें। इससे मानसिक तनाव दूर हो सकता है।
5. धन लाभ के लिए सावन में रोज एक मुट्ठी चावल शिवजी को चढ़ाएं। इस बात का ध्यान रखें कि चावल टूटे हुए न हो। ये उपाय शिवपुराण में बताया गया है।
6. वैवाहिक जीवन में किसी तरह की समस्या आ रही है सावन में रोज पति-पत्नी साथ मिलकर भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। 
7. सावन में रोज शिवलिंग पर बिल्वपत्र चढ़ाएं। इस बात का ध्यान रखें कि बिल्वपत्र कटा-फटा न हो। बिल्व वृक्ष में कुबेर का स्थान माना जाता है। शिवजी को बिल्वपत्र चढ़ाने से धन लाभ के योग बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

Sawan 2022: शुभ फल पाने के लिए सावन में रोज करें शिवजी की पूजा, जानिए विधि, मंत्र, उपाय और आरती

 

Sawan 2022: सावन के पहले दिन 12 तस्वीरों में करें भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन

Sawan 2022: सावन में 2 बड़े ग्रह अपनी ही राशि में रहेंगे वक्री, इन कारणों से भी इस बार खास रहेगा ये महीना

Read more Articles on
Share this article
click me!