
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य एक राशि में 30 दिन तक रहता है। 17 नवंबर, गुरुवार को ये ग्रह राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में आ चुका है। इस राशि में सूर्य 17 दिसंबर तक रहेगा। इस राशि में पहले से बुध और शुक्र स्थित है। इस तरह एक ही राशि में 3 ग्रह होने से त्रिग्रही योग इस समय बन रहा है। सूर्य के राशि परिवर्तन (Surya Gochar 2022) का असर सभी 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी देखने को मिलेगा। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन का किस राशि पर कैसा असर होगा…
इन 4 राशि वालों के लिए शुभ समय
- ज्योतिषाचार्य डॉ. मिश्र के अनुसार, सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से 4 राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी, ये 4 राशियां हैं- मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ।
- इन राशि वालों को किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कोर्ट केस में सफलता मिलेगी। दुश्मनों पर विजय प्राप्त होगी। अटके हुए मामलों में गति आएगी।
- प्रापर्टी से जुड़े मामलों में फायदा होगा। शेयर बाजार से फायदा होने के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है।
3 राशि वालों को रहना होगा सावधान
- सूर्य के वृश्चिक राशि में जाने से मेष, सिंह और धनु राशि वालों को मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन्हें अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी।
- इस राशि के लोगों का किसी से विवाद हो सकता है या पुराने विवाद एक बार फिर परेशानी का कारण बन सकते हैं।
- धन से जुड़े मामलों में हानि होने के संकेत हैं। इन लोगों को काम में लापरवाही करना भारी पड़ सकता है।
- पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करें।
5 राशि के लिए सामान्य रहेगा समय
- सूर्य के वृश्चिक राशि में जाने से तुला, कर्क, वृश्चिक, मीन और वृष राशि वालों को कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। इन राशि वालों को काम समय पर होंगे।
- कुछ मामलों में सफलता और कुछ में असफलता मिलेगी। रोजमर्रा के काम भी नियमित रूप से होते रहेंगे।
- सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा तो कुछ मामलों में निराशा हाथ आएगी।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar November 2022: 17 नवंबर को करें ये उपाय, दूर होंगे सूर्य के दोष और मिलेंगे शुभ फल
मंगल के राशि परिवर्तन से 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, किन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान?
Surya Gochar November 2022: 17 नवंबर को करें ये उपाय, दूर होंगे सूर्य के दोष और मिलेंगे शुभ फल