Surya Rashifal November 2022: सूर्य के राशि परिवर्तन से किसे होगा फायदा-किसे नुकसान? जानें राशिफल से

Published : Nov 17, 2022, 10:59 AM IST
Surya Rashifal November 2022: सूर्य के राशि परिवर्तन से किसे होगा फायदा-किसे नुकसान? जानें राशिफल से

सार

Surya Gochar 2022: सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य न सिर्फ ज्योतिष शास्त्र बल्कि धार्मिक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण हैं। ये ग्रह जब भी राशि बदलता है तो सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है।  

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य एक राशि में 30 दिन तक रहता है। 17 नवंबर, गुरुवार को ये ग्रह राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में आ चुका है। इस राशि में सूर्य 17 दिसंबर तक रहेगा। इस राशि में पहले से बुध और शुक्र स्थित है। इस तरह एक ही राशि में 3 ग्रह होने से त्रिग्रही योग इस समय बन रहा है। सूर्य के राशि परिवर्तन (Surya Gochar 2022) का असर सभी 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी देखने को मिलेगा। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन का किस राशि पर कैसा असर होगा… 

इन 4 राशि वालों के लिए शुभ समय
- ज्योतिषाचार्य डॉ. मिश्र के अनुसार, सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से 4 राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी, ये 4 राशियां हैं- मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ। 
- इन राशि वालों को किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कोर्ट केस में सफलता मिलेगी। दुश्मनों पर विजय प्राप्त होगी। अटके हुए मामलों में गति आएगी।
- प्रापर्टी से जुड़े मामलों में फायदा होगा। शेयर बाजार से फायदा होने के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। 

3 राशि वालों को रहना होगा सावधान
- सूर्य के वृश्चिक राशि में जाने से मेष, सिंह और धनु राशि वालों को मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन्हें अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी।
- इस राशि के लोगों का किसी से विवाद हो सकता है या पुराने विवाद एक बार फिर परेशानी का कारण बन सकते हैं।
- धन से जुड़े मामलों में हानि होने के संकेत हैं। इन लोगों को काम में लापरवाही करना भारी पड़ सकता है।
- पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करें।

5 राशि के लिए सामान्य रहेगा समय
- सूर्य के वृश्चिक राशि में जाने से तुला, कर्क, वृश्चिक, मीन और वृष राशि वालों को कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। इन राशि वालों को काम समय पर होंगे।
- कुछ मामलों में सफलता और कुछ में असफलता मिलेगी। रोजमर्रा के काम भी नियमित रूप से होते रहेंगे।
- सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा तो कुछ मामलों में निराशा हाथ आएगी।



ये भी पढ़ें-

Surya Gochar November 2022: 17 नवंबर को करें ये उपाय, दूर होंगे सूर्य के दोष और मिलेंगे शुभ फल


मंगल के राशि परिवर्तन से 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, किन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान?

Surya Gochar November 2022: 17 नवंबर को करें ये उपाय, दूर होंगे सूर्य के दोष और मिलेंगे शुभ फल
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम