Shukra Gochar 2022: 17 अगस्त तक रहेगा शुक्र-सूर्य का योग, किन लोगों के आएंगे अच्छे दिन और किसे होगी परेशानी?

भौतिक सौंदर्य, भोग विलास, कला और शोहरत का कारक ग्रह शुक्र 7 अगस्त को राशि बदलकर मिथुन से कर्क में आ चुका है। इस राशि में ये ग्रह 31 अगस्त तक रहेगा। कर्क राशि में इस समय सूर्य पहले से ही स्थिति है, जिसके चलते शुक्र और सूर्य की युति इस राशि में बन रही है।

Manish Meharele | Published : Aug 7, 2022 9:36 AM IST / Updated: Aug 07 2022, 03:43 PM IST

उज्जैन. 17 अगस्त को सूर्य के सिंह राशि में जाते ही ये युति खत्म हो जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र और सूर्य एक-दूसरे के शत्रु ग्रह हैं। यानी तकरीबन 9 दिन ये दोनों शत्रु ग्रह एक-दूसरे के साथ रहेंगे। इसके बाद शुक्र अकेला ही 31 अगस्त तक कर्क राशि में रहेगा और इसके बाद राशि चक्र में आगे बढ़ेगा। शुक्र का राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए शुक्र का सभी राशियों पर असर…

मेष राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र ग्रह के कर्क राशि में जाने से इस राशि के लोगों को बहुत शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इनके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है साथ ही अटके हुए कामों में गति आ सकती है। इस राशि के जो लोग अपने करियर को लेकर चिंतित हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशियों का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को भी फायदा होगा।

वृषभ राशि
इस राशि के लोगों को निवेश यानी इन्वेस्टमेंट से फायदा होने के योग इस समय बन रहे हैं। इन लोगों के पास किसी ऐसी जगह से पैसा आ सकता है, जहां से इन्होंने उम्मीद करना छोड़ दिया था। इस राशि के जो लोग विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उनकी कामना भी इस दौरान पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि 
इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी से हैं, उन्हें अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इनका वैवाहिक जीवन भी सुखी रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील होने से व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार को अधिक समय न देने ले हल्का-फुल्का विवाद हो सकता है। ये समय इनके लिए मिला-जुला रहेगा।

कर्क राशि
इस राशि के लोगों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आंख से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। अपनी कोई निजी बात दूसरे व्यक्ति को न बताएं नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। 

सिंह राशि
परिवार में कोई शुभ प्रसंग आ सकता है। कोई नया सदस्य आने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। इनके प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। महिलाएं इस समय शापिंग में समय बिताएंगी।

कन्या राशि
छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए ये समय एकदम ठीक है। निकट भविष्य में इस समय किए गए अच्छे कामों का परिणाम मिल सकता है। शुक्र के बदलाव से कोई शुभ समाचार इस समय मिल सकता है। इस समय आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको फायदा होने के योग बन रहे हैं। 

तुला राशि
ऑफिस में इनके काम से सभी खुश रहेंगे। वैवाहिक जीवन में अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह भी दूर हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर इस समय मिल सकती है। नौकरी के नए ऑफर इस राशि वालों को आ सकते हैं। इन्हें इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है।  

वृश्चिक राशि
इस राशि वालों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इन लोगों को सेहत के प्रति सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई बड़ी मुसीबत आ सकती है। शादी-विवाह से जुड़ी बातें सफल हो सकती हैं। इस समय यदि आप कोई अचल संपत्ति या वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है। 

धनु राशि
इस राशि वालों को प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। अगर आपका कोई गुप्त शत्रु है तो वह भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत बन रहे हैं। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर राशि
इस राशि के लोग कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। पेट से संबंधित कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है। इस दौरान किसी को भी कर्ज न दें, नहीं तो पैसा लंबे समय के लिए उलझ सकता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए मिला-जुला फल देने वाला रहेगा।

कुंभ राशि
इस राशि वालों की संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद की परेशानी का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। नई नौकरी की तलाश में हैं तो वह इच्छा भी इस समय पूरी हो सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है।

मीन राशि
राशि से चौथे भाव में शुक्र होने से इनके लिए ये समय शुभ फल देने वाला रहेगा। ससुराल पक्ष  से आर्थिक मदद मिल सकती है। मकान या नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकता है। किसी से भी व्यर्थ विवाद न करें।


ये भी पढ़ें-

8 अगस्त को सावन के अंतिम सोमवार और एकादशी का योग, शुभ फल पाने के लिए ये काम करें


Sawan 2022: 8 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार, जानिए शिवजी को क्या भोग लगाएं और कौन-से उपाय करें?

Janmashtami Date 2022: इस बार जन्माष्टमी पर नहीं रहेगा रोहिणी नक्षत्र, कब मनाएं ये पर्व, 18 या 19 अगस्त को?

 

Share this article
click me!