31 मार्च से 27 अप्रैल तक कुंभ राशि में रहेगा शुक्र ग्रह, जानिए किस राशि पर कैसा होगा असर

Published : Mar 28, 2022, 03:58 PM IST
31 मार्च से 27 अप्रैल तक कुंभ राशि में रहेगा शुक्र ग्रह, जानिए किस राशि पर कैसा होगा असर

सार

Venus Transit In Aquarius 2022: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, वैवाहिक सुख व सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना गया है। ये ग्रह लगभग 30 दिनों में राशि बदलता है और समय-समय पर वक्री यानी टेढ़ी चाल भी चलता है। धर्म ग्रंथों में शुक्र को दैत्यों का गुरु कहा गया है।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीच प्रभाव के और मीन राशि में उच्च के होते हैं। इस बार शुक्र ग्रह 31 मार्च की सुबह मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 27 अप्रैल तक रहेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। आगे जानिए किस राशि के लोगों पर कैसा होगा शुक्र के राशि परिवर्तन का असर…

ये भी पढ़ें- अप्रैल 2022 में कब कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि, साल का पहला सूर्यग्रहण और शनिश्चरी अमावस्या भी इसी महीने

मेष राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन इस राशि के लिए शुभ रहेगा। इस राशि के लोगों को पैतृक संपत्ति जैसे जमीन जायदाद से संबंधित फायदे हो सकते हैं। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग इस दौरान इनको मिलेगा। नौकरी में बड़े अधिकारियों से लाभ होगा। 

वृषभ राशि
शुक्र के कुंभ राशि में जाने से इस राशि के लोगों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पुरानी परेशानियां इस दौरान कम हो सकती है। कोई अटका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। विदेश जाना चाहते हैं तो उस काम में भी सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों का निपटारा होगा।

मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को शुक्र के राशि परिवर्तन का शुभ फल मिलेगा। कोई योजना सफल हो सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। धर्म और आध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी हो सकती है। आपके काम की प्रशंसा होगी।

ये भी पढ़ें- मंगल ग्रह दे रहा है अशुभ फल तो 29 मार्च को शुभ योग में करें ये उपाय, बच सकते हैं परेशानियों से
 

कर्क राशि
इस राशि से आठवें स्थान पर शुक्र का गोचर होगा। ये भाव आयु से संबंधित है। अविवाहित लोगों के विवाह का योग बन सकता है। संतान से जुड़ी कोई बात परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता बनी रहेगी। अपने धैर्य से आप सभी समस्याओं का हल निकालने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि
इस राशि के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कोई बड़ा निर्णय इस दौरान ले सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं।

कन्या राशि
शुक्र के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों के जीवन में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव आ  सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। समय पर जांच करवाएं व दवाई लें। दुश्मन भी परेशान करने की कोशिश करेंगे। खर्च अधिक होने से तनाव बढ़ सकता है। किसी से भी कर्ज लेने से बचें।

ये भी पढ़ें- Papmochani Ekadashi 2022: कब है पापमोचनी एकादशी, कैसे करें पूजा-व्रत? जानिए शुभ मुहूर्त व अन्य खास बातें

तुला राशि
काफी दिनों से जो योजना बंद पड़ी थी, दोबारा शुरू हो सकती है और उसका फायदा भी आपको मिलेगा। विद्यार्थियों को भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में कोई नया सदस्य बढ़ सकता है। प्रेम संबंधी मामलों में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि
शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। परिवार में किसी बुजुर्ग की तबियत को लेकर दौड़-भाग करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान सेहत का ध्यान रखें। मौसम संबंधित परेशानी हो सकती है। पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। 

धनु राशि
परिवार के बड़े सदस्यों तथा छोटे भाइयों से सहयोग मिलेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से आपके स्वभाव में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। 

ये भी पढ़ें-  Hindu NavVarsh 2022: चैत्र मास शुरु होने के 15 दिन बाद से क्यों आरंभ होता है हिंदू नववर्ष, जानिए कारण?

मकर राशि
काफी समय से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। विवाह संबंधित बात सफल रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल है। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं।

कुंभ राशि
बिजनेस में कोई बड़ी डील आपके पक्ष में हो सकती है। नया व्यापार शुरू करने के लिए भी समय अच्छा है। सरकारी टेंडर आपके नाम पर हो सकता है। प्रेम से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में कोई नया सदस्य आने से खुशियों का माहौल रहेगा।

मीन राशि
जमीन-जायदाद खरीदना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है। विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए प्रयास सफल हो सकते हैं। घूमने- फिरने तथा सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्च अधिक होगा। झगड़े विवाद से दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित विवादित मामले भी बाहर सुलझा लेना समझदारी होगी। 


ये भी पढ़ें-

Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में बनेगा ग्रहों का खास योग, देवी का वाहन घोड़ा होने से मिलेंगे शुभ फल

अप्रैल 2022 में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि, शनिदेव बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की परेशानी

31 मार्च को शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, मेष सहित इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

साल में सिर्फ एक बार आता है ये शुभ योग, इस बार 30 मार्च को बनेगा, सिर्फ 4 घंटे 23 मिनट रहेगा

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम