दिसंबर 2022 के अंत में शनि की राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, 4 राशि वालों को होगा फायदा ही फायदा

zodiac change december 2022: दिसंबर 2022 के अंतिम सप्ताह में कई ग्रह राशि बदलेंगे, जिसके चलते कई शुभ-अशुभ योग इस दौरान बनेंगे। इन योगों का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। इस सप्ताह में मकर राशि में त्रिग्रही योग भी बनेगा।
 

Manish Meharele | Published : Dec 13, 2022 4:50 AM IST

उज्जैन. हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है, ये बात ज्योतिष शास्त्र कहता है। दिसंबर 2022 के अंतिम सप्ताह में दो बड़े ग्रह बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे, जिसके कारण शनि की राशि मकर राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। वर्तमान में शुक्र और बुध धनु राशि में स्थित हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 28 दिसंबर को बुध ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। (zodiac change december 2022) इसके अगले ही दिन यानी 29 दिसंबर को शुक्र ग्रह भी मकर राशि में चला जाएगा। मकर राशि में पहले से ही शनि स्थित है। इस तरह मकर राशि में शुक्र, बुध और शनि का त्रिग्रही योग बन जाएगा। इस योग का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर होगा, लेकिन शुभ प्रभाव सिर्फ 4 राशि वालों को ही मिलेगा। इस तरह साल 2023 की शुरूआत इन 4 राशि वालों के लिए धमाकेदार यानी शुभ फल देने वाली रहेगी। आगे जानिए कौन-सीं हैं वो 4 राशियां…


मेष राशि  
मकर राशि में त्रिग्रही योग बनने से इस राशि के लोगों को फायदा होता नजर आ रहा है। इस राशि वाले कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इनके अटके हुए काम भी पूरे होंगे और नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। इस राशि के लोगों को इनवेस्टमेंट में फायदा होगा और पैतृक संपत्ति से भी लाभ के योग इस समय बन रहे हैं। समय इनके पक्ष में बना हुआ है।

Latest Videos


कर्क राशि  
इस राशि के लोग कोई नई प्रॉपर्टी इस समय खरीद सकते हैं। इनके इनकम ऑफ सोर्स भी बढ़ सकते हैं। पैतृक संपत्ति का कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अविवाहितों के विवाह के योग बन सकते हैं। बिजनेस में लिए गए फैसले सही साबित होंगे। ससुराल पक्ष से बड़ा आर्थिक सहयोग आपको मिलेगा, जिससे आपकी परेशानी कम होगी।


कन्या राशि  
इस राशि के लोगों पर त्रिग्रही योग का विशेष शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। नौकरी में आगे बढ़ने से चांस मिलेंगे। जो लोग पहले से नौकरी में हैं उन्हें प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपका मन प्रसन्न कर सकती है। कुल मिलाकर ये समय आपके पक्ष का रहेगा।


मीन राशि  
इस राशि के लोगों की इनकम में अचानक वृद्धि हो सकती है। नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। कारोबार में तेजी आने से आपको फायदा मिलता नजर आ रहा है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अगर कोई लोन लिया है तो वह भी इस समय चुकता हो सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशियों का माहौल रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Chaturthi Tithi list 2023: साल 2023 में कब-कब किया जाएगा विनायकी और संकष्टी चतुर्थी व्रत?

18 दिन तक चलता है किन्नरों का विवाह समारोह, किससे और कैसे होती है इनकी शादी?

इन 5 बातों पर रखेंगे कंट्रोल तो बाद में पछताना नहीं पड़ेगा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 
 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार