मंत्रिमंडल के विस्तार पर बोले CM खट्टर- दोनों पार्टियां मिलकर करेंगी फैसला

Published : Oct 29, 2019, 07:28 PM ISTUpdated : Oct 29, 2019, 07:37 PM IST
मंत्रिमंडल के विस्तार पर बोले CM खट्टर- दोनों पार्टियां मिलकर करेंगी फैसला

सार

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 40 सीटें, जजपा को 10, कांग्रेस और 31, इनेलो और हरियाणा लोकहित पार्टी को एक एक सीटें मिली है। सात निर्दलीय भी विजयी हुए हैं।

हरियाणा :  मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि अगले सप्ताह विधानसभा के संभावित विशेष सत्र के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और जजपा नेताओं की एक समिति गठित की जाएगी जो सत्तारूढ़ गठबंधन के न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार करेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ लेने के बाद राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे खट्टर ने यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष से भेंट की।

मंत्रिमंडल का होगा विस्तार

खट्टर ने रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के परपौत्र और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। भाजपा ने राज्य में जजपा के साथ मिल कर सरकार बनाई है। खट्टर ने यहां उप राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘राज्य विधानसभा के विशेष सत्र के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। सरकार के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार करने के वास्ते समिति बनाई जाएगी जिनमें भाजपा और जजपा दोनों दलों के नेता होंगे।’’ इसी बीच, दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दोनों दल राज्य के कल्याण के लिए मिलकर काम करेंगे और सामूहिक रूप से निर्णय लेंगे।

गौरतलब है कि भाजपा के पास राज्य में सरकार बनाने के लिए छह सीटें कम थीं इसलिए उसने जजपा के साथ मिल कर सरकार बनाने का समझौता किया था।

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच