इतनी स्पीड से था डम्पर की युवती टायर में फंस गई, इस बीच ड्राइवर ने गाड़ी बैक कर दी

Published : Sep 09, 2020, 10:08 AM IST
इतनी स्पीड से था डम्पर की युवती टायर में फंस गई, इस बीच ड्राइवर ने गाड़ी बैक कर दी

सार

तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना हादसों की सबसे बड़ी वजह मानी जाती है। यह हादसा डम्पर ड्राइवर की इसी गलती का नतीजा है। हादसे के बाद ड्राइवर ने टायर में फंसी लड़की को देखे बिना डम्पर बैक कर दिया, इससे वो पहिये के नीचे आकर मर गई। घर में कुछ सालों के अंदर यह तीसरी मौत।

करनाल, हरियाणा. डम्पर ड्राइवर की एक गलती ने 22 साल की युवती की जान ले ली। तेज रफ्तार डम्पर की टक्कर के बाद स्कूटी सवार युवती टायर में फंस गई थी। ड्राइवर ने यह देखे बिना लापरवाही से डम्पर बैक कर दिया। इससे वो पहिये के नीचे आ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घर में कुछ सालों के अंदर यह तीसरी मौत
यह दर्दना हादसा मंगलवार को सेक्टर-16 यलो सफायर होटल के नजदीक हुआ। मीनाक्षी एक पेट्रोल पंप पर अकाउंटेंट थी। वो सदर बाजार के भीम नगर में रहती थी। घटना के वक्त वो ड्यूटी पर जा रही थी। तभी तेज रफ्तार डम्पर ने उसे कुचल दिया। लोगों के मुताबिक डम्पर की स्पीड ज्यादा थी, इस वजह से ड्राइवर उसे कंट्रोल नहीं कर पाया। मीनाक्षी अपने घर में कमाने वाली अकेली लड़की थी। उसके पिता रमेश की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। चार बहनों में दो बहनों की पहले और अब मीनाक्षी की मौत के बाद घर में एक बहन और बीमार मां बची है।
 


लोगों ने बताया कि टायर में फंसने के बाद युवती बाहर निकलने की कोशिश ही कर रही थी कि ड्राइवर ने डम्पर बैक कर दिया। इसके बाद युवती की चीख निकलकर रह गई। इसके बाद लोगों ने युवती को जैसे-तैसे पहिये के नीचे से निकाला। हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने डम्पर को कब्जे में ले लिया। लेकिन ड्राइवर भाग गया।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Dhruv Rathee Defamation Case: BJP IT Cell वीडियो पर ध्रुव राठी को समन, जानें पूरा मामला
Dhruv Rathee Detention: रिहाई के बाद पहला वीडियो, बोले-'न गिरफ्तारी, न हिरासत'...फिर क्या हुआ?