हरियाणा में अब कलेक्टरेट रेट पर 5% डेवलपमेंट चार्ज लगेगा, कांग्रेस बोली- सड़कों पर उतरेंगे, विधानसभा घेरेंगे

Published : Feb 23, 2022, 04:39 PM IST
हरियाणा में अब कलेक्टरेट रेट पर 5% डेवलपमेंट चार्ज लगेगा, कांग्रेस बोली- सड़कों पर उतरेंगे, विधानसभा घेरेंगे

सार

अगर सरकार ने बड़े हुए कलेक्टरेट वापस नहीं लिए तो पूरे हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगा और विधानसभा के बाहर भी प्रदर्शन होगा। सरकार को तुरंत इस निर्णय को वापस लेना होगा। 

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि हरियाणा सरकार आए-दिन प्रदेश की जनता पर नए-नए फरमान जारी कर रही है। अब सरकार ने भूमि के कलेक्टर रेट पर 5 प्रतिशत डिवलपमेंट चार्ज लगाकर साबित कर दिया है कि भाजपा-जजपा सरकार जनता विरोधी सरकार है। सरकार के इस फरमान से जनता पर भारी बोझ पड़ेगा

अगर सरकार ने बड़े हुए कलेक्टरेट वापस नहीं लिए तो पूरे हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगा और विधानसभा के बाहर भी प्रदर्शन होगा। सरकार को तुरंत इस निर्णय को वापस लेना होगा। 2 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार ने पिछले 7 साल में कोई भी काम नहीं किया।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में AAP स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी, 5 मार्च तक प्रदेशभ के कार्यकर्ताओं से फाइनल आवेदन लिए जाएंगे

महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं लोग
बजट किसी भी सरकार का लेखा-जोखा होता है कि 1 साल में आप आगे क्या करने जा रहे हैं और यह जरूरी भी होता है। सरकार को बजट सत्र में लोगों को राहत देने के बारे में सोचना चाहिए। दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। पांच राज्यों के चुनाव पर अशोक अरोड़ा ने दावा किया कि इन सभी राज्यों में भाजपा की हार होगी।

यह भी पढ़ें-  हत्यारा नहीं हत्या की साजिश में शामिल था गुरमीत राम रहीम, जानिए हरियाणा सरकार ने कोर्ट में क्या रखी दलील

यह है पूरा मामला
हरियाणा सरकार ने बजट पेश करने से पहले डेवलपमेंट चार्ज लगाने की तैयारी की है। आवासीय पर 120 रुपए और व्यावसायिक पर 837 रुपए प्रति गज से वसूला जाने वाला डेवलपमेंट चार्ज अब कलेक्टर रेट का पांच फीसदी देना होगा। जिन्होंने भुगतान कर दिया है, उन्हें एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट), नक्शा पास अथवा खरीद-फरोख्त करने से पहले भुगतान करना होगा। डायरेक्टर अर्बन लोकल बॉडीज की तरफ से जारी पत्र में तत्काल प्रभाव से आदेश लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसको लेकर निगम प्रशासन ने डाटा तैयार करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें-  -राम रहीम की राजदार थी हनीप्रीत, डेरे में चलता था सिक्का, लेकिन जेल से आने के बाद बाबा ने क्यों बनाई दूरी?

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच