दादी से हाथ छुड़ाकर रोड क्रॉस कर रहा था मासूम, बाइक की टक्कर से गिरा, तभी पीछे से आ गई कार

Published : Jul 11, 2019, 02:34 PM ISTUpdated : Jul 12, 2019, 03:33 PM IST
दादी से हाथ छुड़ाकर रोड क्रॉस कर रहा था मासूम, बाइक की टक्कर से गिरा, तभी पीछे से आ गई कार

सार

घटना बुधवार सुबह गोल्फ कोर्स रोड पर हुई। घरवाले 5 साल के निशांत का स्कूल में एडमिशन कराने की सोच रहे थे।  

गुड़गांव। अपनी दादी के संग जा रहे एक 5 साल के मासूम को कार ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। दादी से हाथ छुड़ाकर बच्चा सड़क पार करने लगा था, इसी दौरान एक बाइक की टक्कर से वो गिर पड़ा। उसी वक्त पीछे से आ रही कार ने उसे कुचल दिया। हादसा बुधवार सुबह गोल्फ कोर्स रोड पर हुआ। पुलिस ने कार जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
 
यूपी हमीरपुर निवासी जितेंद्र घाटा गांव में रहते हैं। बुधवार सुबह उनके मामा का लड़का निशांत (5) दादी गंगावती के साथ गोल्फ कोर्स रोड पर गया था। वे ममेरे भाई को खाना देने गए थे। 

सेक्टर-56 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप ने बताया कि निशांत दादी से हाथ छुड़ाकर आगे-आगे चल रहा था। अचानक उसे रोड क्रॉस करना चाही, तभी तेज रफ्तार से आई बाइक ने उसे कट मार दिया। निशांत सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से होंडा सिटी कार आई और उसे कुचल दिया। निशांत को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 21 August 2026: दिल्ली से राजस्थान तक बदला मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं गरज-चमक का अलर्ट
Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल