रात 10 बजे घर की कुंडी खटखटाई, फिर मुस्कराकर महिला से बोला, 'कंडोम होगा'..महिला ने कहा, 'सुबह आना'

Published : Feb 20, 2020, 12:59 PM IST
रात 10 बजे घर की कुंडी खटखटाई, फिर मुस्कराकर महिला से बोला, 'कंडोम होगा'..महिला ने कहा, 'सुबह आना'

सार

हरियाणा के फतेहाबाद में PHC के क्वार्टर में रह रहे सफाई कर्मचारी और चौकीदार की पत्नी ने सुनाई आपबीती...  

फतेहाबाद, हरियाणा. यहां के स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के क्वार्टर में रहने वाले चौकीदार और सफाईकर्मचारी की पत्नी ने पड़ोसी युवक पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। युवक पर आरोप है कि जब महिला अकेली थी, तब वो कंडोम लेने पहुंच गया। वो भी रात 10 बजे। इसके बावजूद महिला ने शराफत से उसे सुबह आने को कहा। यह बात युवक को इतनी नागवार गुजरी कि उसने महिला का हाथ पकड़कर मरोड़ दिया। फिर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मामला पुलिस तक पहुंच गया है।


घर में ईंट मारीं..
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और अनुसूचित जाति एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। घटना 17 फरवरी की बताई जाती है। उस वक्त महिला का पति किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने कंडोम लेने सुबह आने को कहा, तो वो भड़क उठा। युवक ने हाथ पकड़कर मारपीट कर दी। गालियां दीं। जब उसने युवक से हाथ छुड़ाकर घर का गेट बंद किया, तो उसने ईंटें मारीं। कुछ देर बाद महिला का देवर घर आया..तो आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद महिला परिजनों को लेकर थाने पहुंची। सदर पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पीड़िता ने कहा कि उसे आरोपी से जान का खतरा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

(नोट: घटना को प्रभावी दिखाने के लिए काल्पनिक चित्र का इस्तेमाल किया गया है)

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Dhruv Rathee Defamation Case: BJP IT Cell वीडियो पर ध्रुव राठी को समन, जानें पूरा मामला
Dhruv Rathee Detention: रिहाई के बाद पहला वीडियो, बोले-'न गिरफ्तारी, न हिरासत'...फिर क्या हुआ?