अपने जवान बेटे का आखिरी बार चेहरा भी नहीं देखेगा पिता..नहीं डाल सकता देशवासियों की जान खतरे में

Published : Mar 27, 2020, 04:55 PM IST
अपने जवान बेटे का आखिरी बार चेहरा भी नहीं देखेगा पिता..नहीं डाल सकता देशवासियों की जान खतरे में

सार

कोरोना वायरस ऐसी मौत लेकर आ रहा है कि लोग अपनों को कंधा तक नहीं दे पा रहे। हरियाणा के एक युवक की न्यूयॉर्क में मौत हो गई। संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए पिता ने बेटे का अंतिम संस्कार वहीं करने को बोल दिया है। 

कुरुक्षेत्र, हरियाणा. कोरोना वायरस ऐसी मौत लेकर आ रहा है कि लोग अपनों को कंधा तक नहीं दे पा रहे। हरियाणा के एक युवक की न्यूयॉर्क में मौत हो गई। संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए पिता ने बेटे का अंतिम संस्कार वहीं करने को बोल दिया है। ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं।

जिन लोगों की विदेश में मौत हुई, उनकी छोड़िए..देश में भी लोग अपनों के निधन के बाद दूरियां बना रहे हैं। यह उनकी मजबूरी है, क्योंकि पास जाने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। प्रिंस नामक इस युवक की मौत की खबर उसके परिजनों को बुधवार रात जिला प्रशासन के जरिये पता चली। कुरुक्षेत्र के गांव बगथला निवासी प्रिंस अपने दोस्त रिंकू के साथ 7 साल पहले न्यूयॉर्क गया था। ये दोनों वहां टैक्सी चलाते थे। दोनों काफी अच्छे दोस्त थे और साथ रहते थे। प्रिंस चार भाई-बहन हैं। प्रिंस की अभी शादी नहीं हुई थी। प्रिंस और रिंकू दोनों कोरोना से संक्रमित मिले थे। दोनों का हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां प्रिंस की मौत हो गई, जबकि रिंकू अभी जिंदगी-मौत के बीच झूल रहा है।

प्रिंस के पिता महेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने भारतीय दूतावास से आग्रह किया है कि उनके बेटे का अंतिम संस्कार न्यूयॉर्क में ही कर दिया जाए। वे नहीं चाहते कि उसका शव यहां लाकर दूसरों में संक्रमण का खतरा बढ़ाया जाए।


48 साल का यह युवक विपिन 8 साल पहले इटली गया था। उसकी इतनी में मौत हो गई। हरियाणा के यमुनानगर जिले के साढोरा का रहने वाले विपिन के भाई ने भी उसका अंतिम संस्कार वहीं करने का आग्रह किया था। वे भी नहीं चाहते थे कि यहां शव लाकर संक्रमण का खतरा बढ़ाया जाए।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच